24 News Update जयपुर। राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) के 2019 बैच के अधिकारी रितेश पटेल को जयपुर में गिरफ्तार किया गया है। एपीओ (Awaiting Posting Orders) चल रहे पटेल पर एक पीड़ित को धमकाकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप है। आरोप है कि पटेल ने एसओजी की फर्जी एफआईआर तैयार कर पीड़ित को भेजी और उसे डराकर पैसे की मांग की।जानकारी के अनुसार, रितेश पटेल बजरी के लेन-देन से जुड़े एक मामले में पहले ही एपीओ चल रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने अपने पद और रसूख का दुरुपयोग करते हुए एक फर्जी एफआईआर बनवाई और पीड़ित को भेजकर दबाव बनाया। आरोप है कि इस दौरान पटेल ने पीड़ित से 25 लाख रुपये ऑनलाइन और 25 लाख रुपये नकद भी वसूल कर लिए।पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस और एसओजी में दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर महेश नगर थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे जयपुर के केसर चौराहा स्थित पटेल के आवास से उन्हें डिटेन किया। पूछताछ के दौरान रितेश पटेल ने फर्जीवाड़ा करने और पैसे लेने की बात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।बजरी प्रकरण से जुड़ा है पूरा मामलामामले की जड़ वर्ष 2024 का बजरी से जुड़ा एक प्रकरण बताया जा रहा है। गंगापुर थाना क्षेत्र में तत्कालीन सीआई फूलचंद ने आशाहोली गांव के पास अवैध बजरी से भरे दो ट्रैक्टर पकड़े थे। ट्रैक्टरों को थाने में खड़ा करवा दिया गया था और इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को भी दी गई थी। जांच में सामने आया था कि दोनों ट्रैक्टरों का रजिस्ट्रेशन नहीं था, जबकि उनके चेसिस नंबर पर जून 2024 की मैन्युफैक्चरिंग डेट अंकित थी। माना गया कि ट्रैक्टर खरीदने के बाद भी आरटीओ में पंजीयन नहीं कराया गया था।इसी दौरान तत्कालीन डीएसपी रितेश पटेल थाने पहुंचे और ट्रैक्टरों को छुड़वाने का दबाव बनाया, लेकिन सीआई फूलचंद ने नियमों का हवाला देते हुए उनकी बात मानने से इनकार कर दिया। यह मामला बाद में तूल पकड़ गया और सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहा। इसके बाद रितेश पटेल को एपीओ कर दिया गया था। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान पुलिस की वर्ष 2026 की प्राथमिकताएँ तय नए साल में महंगाई का जश्न, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 111 रुपए महंगा