24 News Udpate परभणी। महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यशवाड़ी देवस्थान स्थित हनुमान मंदिर के सामने बनाए जा रहे सभा मंडप की निर्माणाधीन छत अचानक गिर गई। हादसे में मलबे में दबने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए।घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मंदिर में शनिवार होने के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक थी। लोग दर्शन के बाद प्रसाद ले रहे थे, तभी मंदिर के सामने बन रहे सभा मंडप का स्ट्रक्चर अचानक भरभराकर गिर पड़ा।हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद लेने के लिए कतार में खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान बांस और लोहे की रॉड से बना सेंट्रिंग स्ट्रक्चर टूट गया और पत्थरों समेत पूरा ढांचा नीचे आ गिरा।घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मलबा हटाने का काम शुरू किया और दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। बाद में पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीमों ने पहुंचकर बचाव अभियान चलाया।जिला प्रशासन के अनुसार, हादसे में 32 लोग प्रभावित हुए, जिनमें 7 लोगों की मौत हो गई और 25 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का इलाज जारी है।यशवाड़ी गांव मनवत रोड पर स्थित है। यहां का त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर करीब 400 साल पुराना बताया जाता है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभा मंडप और अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे थे। इसी निर्माण के दौरान यह हादसा हुआ।प्रशासन की ओर से आपदा प्रबंधन टीम, अग्निशमन विभाग, लोक निर्माण विभाग, चिकित्सा दल और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation NEET री-एग्जाम से पहले एडमिट कार्ड में गड़बड़ी: नागपुर के अभ्यर्थी को मिला अबू धाबी सेंटर, भुवनेश्वर की छात्रा को देहरादून, हंगामे के बाद NTA ने सुधारी गलती ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज स्ट्रेट, इजराइल-लेबनान संघर्ष के बीच बढ़ा तनाव; वैश्विक तेल सप्लाई पर असर की आशंका