24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। शिकरबाड़ी स्थित वंडर सीमेंट क्रिकेट अकादमी मैदान पर रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट कप 2026 का शानदार शुभारंभ हुआ। उद्घाटन दिवस पर खेले गए दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन और दर्शकों की भारी उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया। पहले मैच में स्टेडफास्ट वॉरियर्स की 48 रन से जीत पहला मुकाबला ग्रॉस (स्टेडफास्ट वॉरियर्स) और रण स्टार क्रिकेट क्लब (हस्तिनापुर वॉरियर्स) के बीच खेला गया। स्टेडफास्ट वॉरियर्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 48 रनों से जीत दर्ज की। टीम की ओर से नीतीश रेड्डी ने 47 गेंदों में 73 रनों की प्रभावशाली पारी खेलकर मजबूत स्कोर खड़ा किया। गेंदबाजी में शुभंकर त्यागी ने 4 ओवर में 3 महत्वपूर्ण विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी क्रम को दबाव में रखा। मैच में पवन नेगी, ऋषि धवन और अभिनंदन सिंह जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी ने मुकाबले का आकर्षण बढ़ाया। मेवाड़ रॉयल्स ने 5 विकेट से दर्ज की जीत दूसरा मुकाबला सीपीएस (मेवाड़ रॉयल्स) और स्पोर्टिंग क्लब नजफगढ़ (नजफगढ़ के सुल्तान) के बीच हुआ। मेवाड़ रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। प्रद्युम्न पारिख ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में मात्र 9 रन देकर 4 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए करन सिंह ने 37 गेंदों में नाबाद 60 रन (6 चौके, 2 छक्के) बनाकर टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई। पुरस्कार वितरण और आयोजन पहले मैच में बलवंत शर्मा (पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर), महेंद्र शर्मा (पूर्व राजस्थान क्रिकेट संघ सचिव) और सतीश शर्मा (एमएमपीएस स्कूल) ने नीतीश रेड्डी को प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया। दूसरे मैच में टूर्नामेंट अध्यक्ष सुनील लड्ढ़ा ने प्रद्युम्न पारिख को प्लेयर ऑफ द मैच सम्मानित किया। दोनों खिलाड़ियों को 5000-5000 रुपये का चेक और स्मृति चिन्ह दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ। राष्ट्रीय खिलाड़ी कर्ण दवे ने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। आयोजन सचिव विवेक घई, जिला संघ सचिव मनोज चौधरी, कोषाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, मुख्य सलाहकार मनीष अग्रवाल और निदेशक अब्राहम कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। 8 कैमरा सेटअप से लाइव प्रसारण टूर्नामेंट का आयोजन डिकोड द्वारा किया जा रहा है। सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण 8 कैमरा सेटअप के माध्यम से किया जा रहा है। पहला मैच शाम 3:30 बजे और दूसरा 7:30 बजे खेला जा रहा है। दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। लाइव प्रसारण डिकोड, WdZ (यूट्यूब), स्पोर्टवोट और वेव्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा। वहीं मैचों की लाइव स्कोरिंग CricHeroes पर देखी जा सकती है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में लेबर कोड्स के खिलाफ गरजे श्रमिक नेता, दवा पर 0% जीएसटी की मांग बेदला में डंपर की टक्कर से अधेड़ की मौत, 6 घंटे जाम के बाद मुआवजे पर बनी सहमति, शव मोर्चरी में रखवाया