24 News Update उदयपुर। राष्ट्रसंत आचार्य पुलक सागर ससंघ का चातुर्मास सर्वऋतु विलास मंदिर में बड़ी धूमधाम से आयोजित हो रहा है । इसी श्रृंखला में सात दिवसीय ऋषभ कथा के तीसरे दिन बालक ऋषभ का जन्मोत्सव मनाया गया । चातुर्मास समिति के अध्यक्ष विनोद फान्दोत ने बताया कि प्रातः 8 बजे ऋषभ कथा, सायं 5.30 बजे बाल क्रीड़ा, ऋषभ कुमार युवराज पद दिया गया, विवाह प्रस्ताव कार्यक्रम का मंचन हुआ, उसके पश्चात ऋषभ कुमार की भव्य बरात निकाली गई, जो नगर निगम प्रांगण से सूरजपोल, बापू बाजार होते हुए कच्छ महाकच्छ महाराज के नगर में पहुंची, जहां बारात का भव्य स्वागत किया गया । कुबेर ने पूरी अयोध्या नगरी में रत्नों की वृष्टि की, बधाईयां दी गई । नृत्य और मंगल गीत गाए गए । ऋषभ कथा में माता पिता बने विनोद सीमा फांदोत, नीलकमल अजमेरा, ऋषभ कुमार उज्ज्वल भारती जैन, सौधर्म इंद्र सुनील निवेदिता महतिया अजमेर वाले, ब्रह्मोत्तर इंद्र विरेन्द्र कुमार राजकुमारी गदिया, कपिष्ट इन्द्र देवीलाल विद्या गंगावत एवं ब्रह्म इन्द्र सुशील पुष्पा चित्तौड़ा सहित कई समाजजनों ने उत्सव मनाया, रात्रि में गरबा नृत्य प्रस्तुतियां हुई । महामंत्री प्रकाश सिंघवी ने बताया कि चौथे दिन मंगलवार, 30 सितम्बर को प्रातः 8 बजे ऋषभ कथा एवं सायं 5.30 बजे युवराज का राज्याभिषेक, पुत्र-पौत्र उत्पत्ति, ब्राह्मी सुन्दरी की प्रस्तुति नीलांजना नृत्य एवं वैराग्य, आरती, गरबा नृत्य एवं कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें देशभर से ख्यातनाम कवि सूरज राय सूरज जबलपुर, योगेंद्र शर्मा भीलवाडा, सुनील व्यास मुम्बई, चंदन राय मुम्बई, आदित्य जैन कोटा, मुकेश मासूम खातेगांव, रोहिणी पंड्या बांसवाड़ा एवं सूत्रधार बलवंत बल्लू ऋषभदेव अपनी प्रस्तुतियां दी देंगे ।इस अवसर पर विनोद फान्दोत, शांतिलाल भोजन, अशोक शाह, शांतिलाल मानोत, नीलकमल अजमेरा, सेठ शांतिलाल नागदा सहित सम्पूर्ण उदयपुर संभाग से हजारों श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सिंधी समाज की मातृशक्ति के लिए एक्सीडेंटल बीमा योजना ने बनाया रिकॉर्ड: 5071 परिवारों ने दर्ज की भागीदारी 23 दिन बाद मिला आयड़ में बहे युवक का शव, : उदयपुर प्रशासन की घोर लापरवाही और संवेदनहीनता पर सवाल