24 News Update खेरवाड़ा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरवाड़ा पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला स्तर से उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उदयपुर डॉ. विक्रम सिंह एवं डब्ल्यूएचओ टीम ने उपस्थित होकर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण मीणा ने की। इस दौरान ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर दीपक मीणा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा करते हुए माह अगस्त में अधीनस्थ कार्मिकों द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। मौसमी बीमारियों की रोकथाम, उच्च जोखिम वाली महिलाओं की स्क्रीनिंग तथा आरसीएच सूचकांकों में प्रगति की जानकारी ली गई।परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत नसबंदी, अंतरा एवं पीपीआईयूसीडी सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। वहीं टीबी मुक्त भारत अभियान एवं राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी स्क्रीनिंग की प्रगति पर भी चर्चा हुई।बैठक में आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत विभागीय सूचकांकों, मां वाउचर, एनसीडी कार्यक्रम एवं टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा की गई। विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं में कमजोर प्रगति वाले कार्मिकों एवं सेक्टर प्रभारियों को कार्य में सुधार के लिए सख्त निर्देश दिए गए। बैठक में चिकित्सा अधिकारी, आरकेएसके काउंसलर, एलएचवी, सीपीओ, एएनएम एवं डीईओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खेरवाड़ा में पर्यूषण पर्व का शुभारंभ, उत्तम क्षमा धर्म की आराधना नाथद्वारा में रातभर सियासी ड्रामा, सुबह लौटे भाजपा के चार पार्षद: काबरा के लापता होने पर धरना, अपहरण की आशंका पर लगा विराम