24 News update उदयपुर, 10 जुलाई। नगर निगम उदयपुर की ओर से शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और बरसात के दौरान सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए एलिवेटेड रोड एवं आसपास के क्षेत्रों में चल रहे पेच वर्क का शुक्रवार को निगम उपायुक्त डॉ. नरेश सोनी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा के साथ मौके पर पहुंचकर कार्य की गुणवत्ता, निर्माण सामग्री, सड़क के समतलीकरण और प्रगति का विस्तृत जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर शहरभर में सड़क मरम्मत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उदियापोल और एलिवेटेड रोड क्षेत्र से पेच वर्क की शुरुआत की गई है, जहां बरसात के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
डॉ. नरेश सोनी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क मरम्मत कार्य पूरी तकनीकी गुणवत्ता के साथ किया जाए, ताकि वर्षा ऋतु में सड़कें सुरक्षित एवं सुगम बनी रहें। उन्होंने यह भी कहा कि कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए और मरम्मत के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए आवश्यक प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने बताया कि 8 जुलाई को जिला कलक्टर ने भी एलिवेटेड रोड क्षेत्र का निरीक्षण कर सड़क मरम्मत कार्य को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए थे। जिला प्रशासन के निर्देशों के बाद निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पेच वर्क शुरू कराया, जिसे अब तेजी से पूरा किया जा रहा है।
उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान में एलिवेटेड रोड के आसपास क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। इसके बाद शहर के अन्य प्रमुख मार्गों और विभिन्न क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से पेच वर्क कराया जाएगा, ताकि बरसात के दौरान नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि शहर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़कों की नियमित मरम्मत एवं रखरखाव से नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। इसके साथ ही अधिकारियों को प्रत्येक स्तर पर नियमित निरीक्षण कर कार्यों की निगरानी रखने तथा गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा, अधिशाषी अभियंता अखिल गोयल, सहायक अभियंता सुनील प्रजापत सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading