24 News Update उदयपुर। उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने शहर के निकट अवैध पहाड़ी कटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पोकलेन मशीन को मौके पर ही सील कर दिया, जबकि दो डंपरों को जब्त कर प्राधिकरण कार्यालय लाया गया। कार्रवाई सरेखुर्द राजस्व ग्राम में बिना स्वीकृति पहाड़ी काटकर भूमि समतलीकरण किए जाने की शिकायत पर की गई।यूडीए आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राजस्व ग्राम सरेखुर्द की आराजी संख्या 2259, 2261 एवं 3994/2258 सहित अन्य खातों की भूमि पर अवैध रूप से पहाड़ी काटकर समतलीकरण किया जा रहा था। सूचना मिलने पर यूडीए की टीम कैलाशपुरी से रामा जाने वाले मार्ग पर स्थित मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।निरीक्षण के दौरान टीम ने कार्य में लगी एक पोकलेन मशीन और दो डंपरों को कार्रवाई के दायरे में लिया। पोकलेन मशीन को मौके पर ही सील कर दिया गया, जबकि दोनों डंपरों को जब्त कर यूडीए कार्यालय लाया गया।यूडीए सचिव राजपाल सिंह ने बताया कि मौके की जांच में किसी भी प्रकार की स्वीकृत योजना या निर्माण कार्य की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद संबंधित तहसील प्रशासन को सूचना दे दी गई है तथा खनन विभाग को भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जा रहा है।आयुक्त अभिषेक खन्ना ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध पहाड़ी कटिंग और बिना अनुमति निर्माण कार्यों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की पहाड़ी कटिंग या निर्माण कार्य शुरू करने से पहले नियमानुसार यूडीए से आवश्यक स्वीकृति प्राप्त करें। बिना अनुमति किए गए निर्माण और विकास कार्यों का बाद में नियमन संभव नहीं होगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।यह कार्रवाई यूडीए तहसीलदार डॉ. अभिनव शर्मा के निर्देशन में राजेंद्र सेन, बाबूलाल तेली, भू-अभिलेख शाखा के पटवारी दीपक जोशी तथा होमगार्ड जाब्ते की मौजूदगी में की गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गायरियावास में तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ, निकली भव्य शोभायात्रा एलिवेटेड रोड पर के दायरे में आ रही सड़कों की मरम्मत का काम शुरू, निगम उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा: डॉ. नरेश सोनी