24 News Update बीगोद (भीलवाड़ा), 17 जनवरी 2026 को ऐरवाल रैदास समाज द्वारा आगामी 1 फरवरी 2026 को त्रिवेणी संगम, बीगोद पर गुरु संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर को लेकर आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत गुरु रविदास जयंती समारोह के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया।पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल एवं मांडल विधायक उदयलाल भड़ाणा द्वारा गुरु रविदास जयंती के पोस्टर का विमोचन कर समाज में समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया गया।इस अवसर पर ऐरवाल रैदास समाज गुरु रविदास मंदिर निर्माण समिति, त्रिवेणी संगम के अध्यक्ष धनराज ऐरवाल ने बताया कि दोनों विधायकों को गुरु रविदास जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु सादर निमंत्रण दिया गया है।समिति के सचिव जीवन ऐरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि समरसता के महानायक गुरु रविदास जी की जयंती समाज द्वारा पूरे उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक एकता के साथ मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि त्रिवेणी संगम पर समाज द्वारा यह तेरहवीं बार गुरु रविदास जयंती का आयोजन किया जा रहा है, जो समाज की एकजुटता और गुरु भक्ति का प्रतीक है।पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य बंधु उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से धनराज मंगरोप, जीवन कालूखेड़ा, मांगीलाल खाचरोल, श्रवण कुमार (बीगोद), मुकेश (बन का खेड़ा), रामनारायण (सिंगोली), रोडूलाल (बीगोद), रमेश (पिताजी का खेड़ा), चंपालाल (मोटरों का खेड़ा), प्रेमशंकर सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु शामिल हुए।कार्यक्रम के माध्यम से समाज ने गुरु रविदास जी के समता, प्रेम और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजसमंद बना प्रदेश में मिसाल, सभी थानों में लगाया डिस्प्ले— थानों के सीसीटीवी फुटेज दिए जाते हैं कलेक्टर के निर्देशों की पालना में नगर निगम द्वारा शहर की सूरत सुधारने सख्त अभियान: नगर निगम ने 20 अवैध होर्डिंग हटाए