24 News updte अजमेर | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2024 की आंसर-की जारी करने वाला है। संभावना है कि 20 से 25 मार्च के बीच आंसर-की प्रकाशित की जाएगी। इससे पहले बोर्ड 20 मार्च तक आंसर-की जारी करने वाला था, लेकिन होली की छुट्टियों और 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के कारण इसमें देरी हो गई। अब 20 से 25 मार्च के बीच इसे सार्वजनिक किए जाने की उम्मीद है। REET 2024 परीक्षा: एक नजर परीक्षा स्तररजिस्टर्ड कैंडिडेट्सउपस्थित कैंडिडेट्सउपस्थिति प्रतिशतलेवल-14,61,3214,06,95388.21%लेवल-210,83,1979,70,30389.58%कुल15,44,51813,77,25689.17% OMR शीट स्कैनिंग प्रक्रिया जारी बोर्ड प्रशासन OMR शीट की स्कैनिंग में जुटा हुआ है। यह प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू हुई थी, जिसमें प्रतिदिन करीब 70,000 OMR शीट स्कैन की जा रही हैं। इसे पूरा होने में लगभग 20 दिन का समय लगेगा। स्कैनिंग पूरी होने के बाद ही आंसर-की जारी की जाएगी। रीट 2024: महत्वपूर्ण बिंदु आंसर-की जारी होने की तारीख: 20-25 मार्च 2025 परीक्षा की तारीखें: 27 और 28 फरवरी 2025 परीक्षा केंद्र: राजस्थान के 41 जिलों में 1,731 परीक्षा केंद्र परीक्षार्थियों की संख्या: 14,29,822 आवेदन प्राप्त हुए थे। अगले चरण REET परीक्षा की आंसर-की जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को उस पर आपत्तियां दर्ज करने का अवसर दिया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल उत्तर कुंजी और फिर रिजल्ट जारी किया जाएगा। बोर्ड के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षा से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं ताकि परिणाम जल्द घोषित किया जा सके। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation Rajasthan CM: मुख्यमंत्री निवास पर होली स्नेह मिलन समारोह: भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली फूलों की होली राजस्थान उच्च न्यायालय: ग्रीष्मकाल में बदले न्यायालय और कार्यालय के समय