24 News Update उदयपुर। भारतीय प्रसारण सेवा (आईबीएस) के 1998 बैच के वरिष्ठ अधिकारी एवं उपमहानिदेशक रवीन्द्र डूँगरवाल ने आकाशवाणी महानिदेशालय, नई दिल्ली से स्थानांतरण के बाद आकाशवाणी उदयपुर एवं जोधपुर के क्लस्टर प्रमुख (क्लस्टर हेड) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।क्लस्टर प्रमुख के रूप में डूँगरवाल पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान के 15 आकाशवाणी केंद्रों के प्रसारण, तकनीकी और प्रशासनिक कार्यों का नेतृत्व करेंगे। उनके अधीन आकाशवाणी के जोधपुर, उदयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, बांसवाड़ा, माउंट आबू, पाली, फलोदी, जालौर, डूंगरपुर, चोहटन हिल, प्रतापगढ़, भीनमाल और नाथद्वारा केंद्र शामिल हैं।रवीन्द्र डूँगरवाल प्रसारण क्षेत्र के अनुभवी अधिकारी हैं। अपने सेवाकाल में उन्होंने दूरदर्शन केंद्र जयपुर, अहमदाबाद तथा आकाशवाणी और दूरदर्शन उदयपुर सहित विभिन्न केंद्रों पर वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है। इस दौरान उन्होंने प्रसारण सेवाओं के तकनीकी आधुनिकीकरण और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।आकाशवाणी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यभार ग्रहण करने पर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और नेतृत्व में क्लस्टर के सभी केंद्रों की कार्यक्षमता बढ़ेगी तथा श्रोताओं को और बेहतर प्रसारण सेवाएं उपलब्ध होंगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर पुलिस ने करीब 5.97 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ नष्ट किए, 123 मामलों का माल किया डिस्पोज शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मामला दर्ज