24 News Update उदयपुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उदयपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ 97 लाख 49 हजार 790 रुपए मूल्य के जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन की अध्यक्षता में की गई।पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अंजना सुखवाल, पुलिस निरीक्षक (अपराध) प्रभुलाल और उनकी टीम की मौजूदगी में जिले के 23 पुलिस थानों के 123 प्रकरणों में जब्त किए गए मादक पदार्थों को गुरुवार को डबोक स्थित सीमेंट फैक्ट्री में वैज्ञानिक प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया।नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 2,641.691 किलोग्राम डोडा चूरा, 317.244 किलोग्राम गांजा, 277.57 ग्राम एमडीएमए, 44.94 ग्राम ब्राउन शुगर, 542.400 लीटर कोडीन, 717.78 ग्राम चरस, 839.22 ग्राम नशीली दवाइयां तथा 106.443 किलोग्राम गांजे के पौधे शामिल हैं। कुल मिलाकर 3,609.658 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया गया।पुलिस के अनुसार नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित बाजार कीमत 5.97 करोड़ रुपए से अधिक है।उदयपुर पुलिस ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में जब्त किए गए मादक पदार्थों का नियमानुसार नष्टीकरण किया जाता रहेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मेवाड़ में मानसून की दमदार एंट्री, सर्वाधिक बारिश बस्सी डेम पर, अगले 5-7 दिन भारी बारिश का अलर्ट रवीन्द्र डूँगरवाल बने आकाशवाणी उदयपुर-जोधपुर क्लस्टर के नए प्रमुख