24 News Update जयपुर, 15 अप्रैल। राजस्थान पुलिस प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देते हुए गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश में सक्रिय रूप से जुटी हुई है। इसी क्रम में चूरू और भरतपुर जिलों से लापता हुए तीन लोगों की खोज तेज कर दी गई है। पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए इन चेहरों को पहचानने में मदद मांगी है।ये हैं लापता★ तिलोक चंद (15) पुत्र सोहन लाल नायक निवासी आसासर, थाना सरदारशहर जिला चूरूपहचान : कद लगभग 5.5 फीट, रंग सांवला है।★ श्रीमती बीनू (30) पत्नी रविन्द्र जाट, थाना मथुरा गेट जिला भरतपुरपहचान: कद 160 सेमी, रंग फीका, पलायन के समय छींट की साड़ी, गाजरी पायजामा, हरे रंग की चप्पल पहने हुए थी।★ सोनिया सैनी (19) पुत्री गुड्डू सैनी निवासी सूरजपोल आरबीएम अस्पताल के सामने जिला भरतपुरपहचान : कद लगभग 4.3 फीट, रंग सांवला और पलायन के समय लाल सूट, पीली चुन्नी, हील वाली चप्पल पहने हुए थी।एक सूचना से मिल सकता है परिवारराजस्थान पुलिस ने आमजन से भावुक अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति को उपरोक्त विवरण या फोटो से मिलता-जुलता कोई व्यक्ति दिखाई दे, तो उसे नजरअंदाज न करें। तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाना या जिला कंट्रोल रूम को सूचित करें।आपकी एक छोटी सी जानकारी किसी बिछड़े हुए व्यक्ति को उसके परिवार से मिलाने में अहम भूमिका निभा सकती है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बालिका सैनिक स्कूलों की फीस तय: सालाना डेढ़ लाख खर्च, आय के आधार पर मिलेगी छूट राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री करेंगे समाजसेवियों को सम्मानित; उदयपुर की सिंधु बिनुजीत को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान