24 News Update जयपुर। राजस्थान पुलिस समर्पण और संवेदनशीलता के साथ उन लोगों की तलाश में जुटी है जो किसी न किसी वजह से अपने परिवार से बिछड़ गए हैं। प्रदेशभर में गुमशुदा लोगों की खोज एक सतत अभियान का रूप ले चुकी है। इसी क्रम में चुरू जिले की एक नाबालिग बालिका और हनुमानगढ़ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से लापता हुईं 17 महिलाएं व 2 पुरुषों की तलाश के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
चुरू की मासूम बालिका
चुरू जिले के पुलिस थाना राजगढ क्षेत्र से सुनिता पुत्री रामनिवास(15), कद 5 फीट, रंग गेहुंआ, पहचान मध्यम शरीर, लाल रंग का सलवार सूट पहने है, लापता है, जिनकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज है।
हनुमानगढ़ से गुम किसी की बेटी, किसी की बहन, किसी की मां
हनुमानगढ जिले के पुलिस थाना टाउन क्षेत्र से तमन्ना पत्नी दीपक शर्मा (25) निवासी वार्ड नम्बर 1, कद 5 फीट, रंग गेहुंआ, पहचान सलवार सूट पहने हुए, काजल पत्नी चन्दन मेहतो (22) निवासी वार्ड नम्बर 20, कद 5 फीट, रंग गेहुंआ, थाना सदर क्षेत्र से गुरप्रीत कौर पुत्री सुबा सिंह (19) निवासी वार्ड नम्बर 15, कद 5 फीट, रंग गोरा, पहचान सफेद रंग का सलवार सूट पहन रखा है, थाना संगरिया क्षेत्र से दानाराम पुत्र गोपाल राम कुम्हार (42) निवासी वार्ड नम्बर 21, कद 5.2 फीट व रंग गोरा, पहचान लाल रंग का सलवार सूट पहने है, मनप्रीत कौर पुत्री गुरतेज सिंह जटसिख (35) निवासी चक हीरा सिंह, कद 5.2 फीट, रंग गोरा, पहचान लाल रंग का सलवार सूट पहन रखा है, सानिया पुत्री जसवन्त मेघवाल(18) निवासी वार्ड नम्बर 11, कद 5.3 फीट, रंग सांवला, पहचान लाल रंग का सलवार सूट पहने है लापता है।
इसी प्रकार थाना टिब्बी क्षेत्र से रविना पुत्री ओमप्रकाश नायक (19) निवासी टिब्बी, कद 4.6 फीट व रंग गेहुंआ, मनप्रीत कौर पुत्री गुरपाल सिंह बावरी (18) निवासी वार्ड नम्बर 3, कद 4.5 फीट, रंग सांवला, पहचान सलवार सूट पहने है, पिकु बावरी पुत्री गुरूबचन (18) निवासी वार्ड नम्बर 9, कद 4.2 फीट, अमनदीप पुत्री गोविन्द ढोली (26) निवासी वार्ड नम्बर 7, कद 4.5 फीट, रंग गेहुंआ, पहचान सलवार सूट पहने है, पलविन्द्र कौर पत्नी इकबाल मजबीसिख, निवासी वार्ड नम्बर 9 सलेमगढ, कद 4.5 फीट, रंग गेहुंआ, अमर सिंह पुत्र भूप सिंह विश्नोई (50) निवासी चक 9 आरटीपी, बी रोही, चन्दुरवाली, कद 5.7 फीट, रंग गोरा, पहचान सफेद कुर्ता पाजामा पहने है लापता है।
इसी प्रकार थाना रावतसर क्षेत्र से कविता पुत्री नन्दराम नायक (30) निवासी भैकसरी, कद 5.2 फीट, रंग गेहुंआ, पहचान नीले रंग का सूट पहने है, संजय खदरिया पुत्र रामस्वरूप (50) निवासी वार्ड नम्बर 19, कद 5.6 फीट, रंग गोरा, पहचान जामूनी रंग का सूट पहने है, थाना भादरा क्षेत्र से प्रियंका पुत्री सत्यवान खाती (19), कद 5.3 फीट, रंग गेहुंआ, गुंजन पारीक उर्फ भारती पत्नी मुरतेज पारीक (27) निवासी अबोहर हाल भादरा, कद 5.2 फीट, रंग गेहुंआ, थाना पल्लु क्षेत्र से पूनम कंवर पुत्री प्रताप सिंह राजपूत (20) निवासी कल्लासर, कद 5 फीट, रंग सांवला, थाना भिरानी क्षेत्र से अन्जू पत्नी श्योदत रेगर (40) निवासी अजीतपुरा, कद 5.3 फीट, रंग गेहुंआ, थाना गोगामेडी क्षेत्र से सुनिता पुत्री भागे राम नायक (27), कद 5.2 फीट, रंग गेहुंआ, पहचान सलवार सूट पहन रखा लापता है।
राजस्थान पुलिस ने आमजन से मानवीयता और सजग नागरिकता की भावना से प्रेरित होकर अपील की है कि यदि आप इनमें से किसी भी व्यक्ति के बारे में कुछ जानते हैं, उन्हें कहीं देखा है तो कृपया तुरंत संबंधित पुलिस थाना या जिला कंट्रोल रूम से संपर्क करें। आपकी एक सूचना किसी परिवार को राहत और एक खोई मुस्कान लौटा सकती है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.