24 News Update शाहपुरा. शाहपुरा शहर में दिनांक 11/02/2026 को राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। नगर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश सेन ने कहा कि यह बजट पूरी तरह से निराशाजनक है और इसमें न तो प्रदेश की जनता के लिए कोई ठोस राहत है और न ही शाहपुरा क्षेत्र के विकास के लिए कोई ठोस प्रावधान।रमेश सेन ने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों में सरकार द्वारा की गई एक भी बड़ी घोषणा धरातल पर नजर नहीं आई है। केवल कागजी घोषणाओं और बड़े-बड़े दावों से प्रदेश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि शाहपुरा को पहले ही जिला खत्म कर पीछे धकेला दिया गया अब जनता को हर बार की तरह इस बजट में भी निराशा ही हाथ लगी है।
उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अधूरे विकास कार्यों के बीच सरकार को जनहित में ठोस फैसले लेने चाहिए थे, लेकिन बजट में आमजन की अपेक्षाओं की अनदेखी की गई है।कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रहेगी और सरकार को उसकी विफलताओं के लिए जवाबदेह बनाएगी।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.