24 News Update अजमेर/उदयपुर। अजमेर मंडल के अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर झड़वासा-बांदनवाड़ा और सिंगावल स्टेशनों के बीच चल रहे दोहरीकरण कार्य के चलते अक्टूबर में कई रेल सेवाओं का संचालन प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे ने इस कार्य के लिए नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लेने का निर्णय किया है। इसके कारण कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कुछ को आंशिक रूप से रद्द करने के साथ कई रेल सेवाओं के मार्ग और समय में बदलाव किया गया है।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार कार्य के कारण प्रभावित होने वाली रेल सेवाओं का कार्यक्रम जारी किया गया है। 8 अक्टूबर को उदयपुर-मदार एक्सप्रेस रद्दगाड़ी संख्या 19606 उदयपुर सिटी-मदार रेलसेवा 8 अक्टूबर 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन उदयपुर सिटी से संचालित नहीं होगी। यह सेवा पूरी तरह रद्द रहेगी।इसके बाद 9 से 11 अक्टूबर तक यही ट्रेन उदयपुर सिटी से रवाना होगी, लेकिन अजमेर तक ही चलेगी। इस अवधि में अजमेर-मदार के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा।इसी तरह गाड़ी संख्या 12992 जयपुर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 9 से 11 अक्टूबर तक जयपुर से चलेगी, लेकिन राणाप्रतापनगर तक ही संचालित होगी। राणाप्रतापनगर-उदयपुर सिटी के बीच यह सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी। तीन रेल सेवाओं के मार्ग बदलेदोहरीकरण कार्य के चलते तीन ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।गाड़ी संख्या 17605 काचीगुडा-भगत की कोठी 2 और 5 अक्टूबर को काचीगुडा से रवाना होकर रतलाम, कोटा, सवाईमाधोपुर, जयपुर और फुलेरा के रास्ते संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग पर कोटा, सवाईमाधोपुर, जयपुर, डेगाना और जोधपुर स्टेशनों पर इसका ठहराव रहेगा।गाड़ी संख्या 14801 जोधपुर-इंदौर 9 से 11 अक्टूबर तक अजमेर, जयपुर, सवाईमाधोपुर, कोटा और रतलाम होकर इंदौर जाएगी। बदले मार्ग पर किशनगढ़, जयपुर, सवाईमाधोपुर, कोटा, नागदा और रतलाम में ठहराव दिया गया है।वहीं गाड़ी संख्या 12996 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस 10 अक्टूबर को अजमेर से आबूरोड, पालनपुर, साबरमती और वडोदरा होकर संचालित होगी। इस दौरान ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, आबूरोड, पालनपुर और साबरमती स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। चार ट्रेनें देरी से रवाना होंगीरेलवे ने चार सेवाओं के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया है। इनमें—12992 जयपुर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 9 से 11 अक्टूबर तक जयपुर से निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से रवाना होगी।19606 उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस 9 से 11 अक्टूबर तक उदयपुर सिटी से 1 घंटा 30 मिनट देरी से चलेगी।20995 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को अजमेर से 1 घंटे देरी से रवाना होगी।17080 जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को जयपुर से निर्धारित समय से 1 घंटे देरी से रवाना होगी।उदयपुर-ऋषिकेश ट्रेन 40 मिनट नियंत्रित रहेगीगाड़ी संख्या 19609 उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा 10 अक्टूबर को भीलवाड़ा और मोखमपुरा के बीच करीब 40 मिनट नियंत्रित की जाएगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संचालन, समय और मार्ग की जानकारी की पुष्टि करने की अपील की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भींडर पुलिस का वाहन चोर गिरोह पर शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; नौ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद पंचवटी में दिनदहाड़े फायरिंग के 7 घंटे बाद कोटड़ा के जंगलों में पकड़े गए दो आरोपी, भागने की कोशिश में दोनों के पैर टूटे