24 News udpate उदयपुर/भींडर। जिले में बढ़ रही दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में भींडर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई नौ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों के वाहन चोरी करने के तरीके और चोरी के बाद बाइक छिपाने से जुड़ी जानकारी सामने आई है।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खैरवाड़ा रजत बिश्नोई और पुलिस उप अधीक्षक वल्लभनगर श्रवणदास संत के सुपरविजन में भींडर थानाधिकारी मुकेश चन्द्र के नेतृत्व में की गई।

मंदिर के बाहर से बाइक चोरी के बाद शुरू हुई जांच
पुलिस के अनुसार भींडर निवासी दशरथ कुमार चौबीसा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24 अगस्त 2026 की शाम भीण्डेश्वर महादेव मंदिर के बाहर खड़ी उनकी हीरो होंडा डिलक्स मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। मामले में पुलिस थाना भींडर पर मुकदमा संख्या 135/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाधिकारी मुकेश चन्द्र ने विशेष टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी संसाधनों तथा मुखबिर तंत्र से संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई। जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

19 और 23 साल के आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल पुत्र प्रकाश, उम्र 19 वर्ष, निवासी मंगलवाड़ चौराहा, चित्तौड़गढ़ तथा दशरथ उर्फ गोविंदा पुत्र लक्ष्मीलाल, उम्र 23 वर्ष, निवासी आमली चौराहा, निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी आदतन वाहन चोरी करने वाले हैं और सार्वजनिक स्थानों तथा मंदिरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे।

मास्टर चाबी से खोलते थे लॉक, नंबर प्लेट तोड़कर छिपाते थे बाइक
पूछताछ में पुलिस को आरोपियों के वारदात करने के तरीके के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। दोनों पहले मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिलों की रेकी करते थे। मौका मिलने पर मास्टर चाबी की मदद से बाइक का लॉक खोलकर उसे चोरी कर ले जाते थे।
चोरी के बाद पुलिस से बचने के लिए मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट तोड़ दी जाती थी। इसके अलावा इंजन और चेचिस नंबरों से भी छेड़छाड़ की जाती थी। चोरी किए गए वाहनों को सालेड़ा, सापेड़ा और जंगल के सुनसान इलाकों में छिपाकर रखा जाता था।

इन स्थानों से बरामद हुईं मोटरसाइकिलें
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल नौ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें हीरो स्प्लेण्डर, एचएफ डिलक्स सहित विभिन्न मॉडल शामिल हैं।
हीरो स्प्लेण्डर काले रंग की — पंजीयन नंबर आरजे 27 डीएस 8401, एनएच-48 से चोरी।
एचएफ डिलक्स नीले रंग की — आरजे 09 एएस 5708, एनएच-48 से चोरी।
एचएफ डिलक्स लाल रंग की — बिना नंबर, एनएच-48 से चोरी।
एचएफ डिलक्स लाल रंग की — आरजे 09 ईएस 1932, निकुंभ थाना क्षेत्र, जिला चित्तौड़गढ़ से चोरी।
एचएफ डिलक्स लाल रंग की — आरजे 125 टी 3221, सांवरिया जी मंदिर, जिला चित्तौड़गढ़ से चोरी।
हीरो स्प्लेण्डर काले रंग की — एचआर 917247, एनएच-48 से चोरी।
एचएफ डिलक्स लाल रंग की — आरजे 09 जेएस 6303, निम्बाहेड़ा, जिला चित्तौड़गढ़ से चोरी।
एचएफ डिलक्स लाल रंग की — आरजे 20 एलएस 8013, एनएच-48 से चोरी।
एचएफ डिलक्स — आरजे 27 बीपी 5131, भीण्डेश्वर महादेव मंदिर, भींडर से चोरी।

इनकी रही कार्रवाई में भूमिका
कार्रवाई करने वाली टीम में भींडर थानाधिकारी मुकेश चन्द्र, सहायक उपनिरीक्षक हिम्मतसिंह, हैड कांस्टेबल दुधाराम 302, हैड कांस्टेबल अनिल कुमार 966, हैड कांस्टेबल राजेश कुमार 2031, कांस्टेबल रोहित कुमार 224, कांस्टेबल स्वरूपाराम 382, कांस्टेबल शंकर लाल 682, चालक कांस्टेबल मोहम्मद युसुफ 2038 और कांस्टेबल निखिल 240 शामिल रहे। पुलिस ने अनिल कुमार, स्वरूपाराम और शंकर लाल की कार्रवाई में विशेष भूमिका बताई है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading