24 News Update जयपुर 23 मई। 8वीं बटालियन आरएसी (आई.आर.) गाजीपुर दिल्ली में कॉन्स्टेबल (सामान्य ड्यूटी) भर्ती परीक्षा के तहत एक नया आदेश जारी किया गया है। पूर्व में जारी मुख्य चयन सूची में से एक पद अभ्यर्थी के आपराधिक प्रकरण में लिप्त होने (अपात्र होने) के कारण रिक्त हो गया था। इस रिक्त पद को भरने के लिए गठित रिव्यू चयन बोर्ड द्वारा एमबीसी (नॉन-क्रीमीलेयर) वर्ग के अभ्यर्थी सुनील गुर्जर पुत्र बनवारी लाल (रोल नंबर- 310096107) का पूर्णतया अस्थाई तौर पर चयन किया गया है, जिसे भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड राजस्थान द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है।कमांडेंट सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी सुनील गुर्जर को निर्देशित किया गया है कि वह अपने सभी मूल शैक्षणिक व अन्य आवश्यक वैधानिक प्रमाण पत्रों, शपथ पत्रों तथा उनकी दो-दो स्वयं प्रमाणित छाया प्रतियों के साथ दिनांक 26 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे आवश्यक रूप से 8वीं बटालियन आरएसी मुख्यालय, गाजीपुर (दिल्ली) पर दस्तावेज सत्यापन हेतु उपस्थित होवें। इसके पश्चात, दस्तावेज सही पाए जाने पर अभ्यर्थी को दिनांक 29 मई 2026 को प्रातः 08:00 बजे स्वास्थ्य परीक्षण हेतु राजकीय चिकित्सालय, अलवर (राजस्थान) में उपस्थित होना होगा।निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में अभ्यर्थी का चयन स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा। विस्तृत सूची एवं आवश्यक दस्तावेजों का पूरा विवरण राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट http://www.police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हाईकोर्ट ने खारिज की 28 याचिकाएं, 10 हजार सीनियर शिक्षकों के प्रमोशन का रास्ता साफ राजस्थान उच्च न्यायालय में 1 से 28 जून तक रहेगा ग्रीष्मावकाश — जोधपुर मुख्यपीठ और जयपुर पीठ के लिए अवकाशकालीन न्यायाधीश नियुक्त