24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन उदयपुर की कार्यकारिणी बैठक मंगलवार को प्रताप नगर स्थित कार्यालय में संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश बागड़ी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बागड़ी ने बताया कि राष्ट्रीय संरक्षक एडवोकेट निर्मल कुमार पण्डित की अनुशंसा पर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पूरण खटीक को संगठन का राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किया। इनको यह पद इनकी संगठन के प्रति निष्ठा कार्य को देखते हुए दिया गया है।अध्यक्ष बागड़ी ने बताया कि श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन एक मिशन लेकर चला है जिसको पूरा करने का दायित्व शहर के हर उस संगठन का है जो यह चाहता है महिलाएं रोजगार के क्षेत्र में आगे आए। हमारी बेटियां पढ़े और अपने परिवार, समाज व देश का नाम करें। संगठन ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मिशन के तहत युवतियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजनाएं हाथ में ले रखी है। वैभव मुहिम (महिला सिलाई, ब्यूटी पार्लर एवं मेंहदि प्रशिक्षण केन्द्र) जिसमें महिलाओं को सिलाई, ब्यूटी पार्लर एवं मेहंदी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बागड़ी ने बताया कि नारी वैभव मुहिम योजना में सिलाई प्रशिक्षण शिविर से महिलाओं को जोड़ा जा रहा है।बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश बागड़ी, राष्ट्रीय सरंक्षण निर्मल पण्डित, प्रदेशाध्यक्ष दीपक मेनारिया प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सोनिका जैन, हर्षित चोर्डिया, शहर जिलाध्यक्ष रोमा जैन, शहर जिला महामंत्री नेतांजली मेनारिया, जिला सचिव कौशल्या सालवी , ब्लॉक अध्यक्ष गोगुंदा सुनीता प्रजापत , जिला महासचिव मीना यादव, शहर जिला मंत्री मंजू खींची व मीडिया प्रभारी करण प्रजापत, नेत्रांजलि मेनारिया, मंजू खिंची, मीना यादव, सुनीता, चंचल औदिच्य सहित कई महिलाएं मौजूद रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पर्यावरण मंजूरी के लिए अनाधिकृत संगठनों की रिपोर्ट मान्य नहीं जलापूर्ति एक दिन आगे बढ़ाई