24 News Update सवाई माधोपुर। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में 1 अक्टूबर से शुरू हो रहे टूरिज्म सीजन से पहले ही यहां हस्तियों का आना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में सोमवार सुबह कांग्रेस महासचिव एवं वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा रणथम्भौर पहुंचीं।प्रियंका गांधी का काफिला सड़क मार्ग से सीधे सवाई माधोपुर पहुंचा और पांच सितारा होटल शेर बाग में ठहरा। होटल पहुंचने पर मैनेजमेंट की ओर से उनका राजस्थानी परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम देखने को मिले। सुरक्षा व्यवस्था एसपीजी की निगरानी में की गई।निजी दौरे पर आईं, सफारी का लेंगे आनंदसूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी वाड्रा तीन से चार दिन रणथम्भौर में रुकेंगी। इस दौरान वे रणथम्भौर नेशनल पार्क में सफारी करेंगी और बाघ-बाघिन सहित अन्य वन्यजीवों को नज़दीक से देखने का आनंद उठाएंगी। उनके निजी दौरे को लेकर प्रशासन व पुलिस की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है।रणथम्भौर से गहरा लगावप्रियंका गांधी का रणथम्भौर से विशेष जुड़ाव माना जाता है। उन्हें वन्यजीवों और पर्यावरण से खासा लगाव है। यही वजह है कि वे हर साल दो से तीन बार यहां का रुख करती हैं। बताया जाता है कि उन्हें जंगल का शांत माहौल और बाघों की अठखेलियां बेहद पसंद हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी वाड्रा वर्ष 2022 में भी रणथम्भौर आई थीं और यहां अपना जन्मदिन परिवार व करीबी दोस्तों के साथ मनाया था। तभी से उनका यह लगाव और गहरा हो गया है। स्थानीय होटल और सफारी ऑपरेटर भी उनके आगमन को लेकर हमेशा खासा उत्साहित रहते हैं।टूरिज्म सीजन को लेकर उत्साह1 अक्टूबर से रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में टूरिज्म सीजन शुरू हो रहा है। प्रियंका गांधी जैसी हस्तियों के आगमन से स्थानीय होटल व्यवसायियों और टूरिज्म से जुड़े लोगों में उत्साह का माहौल है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार रणथम्भौर सीजन में बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सुप्रसिद्द गायक एवं सगीतकार सतीश देहरा ने की प्रेस वार्ता, रामायण श्री कृष्णा सहित कई फिल्मो व सिरियल के लिये संगीत दिये बिहार को मिली 7 नई रेल सेवाएँ, चुनावी माहौल में बड़ा ऐलान