प्रतापगढ़। अवैध खनन रोकने के दौरान रेंजर प्रतापसिंह चूंडावत को डंपर से कुचलकर हत्या करने के मामले में छोटी सादड़ी पुलिस ने मुख्य आरोपी कन्हैयालाल उर्फ कान्हा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अवैध खनन में प्रयुक्त जेसीबी और डंपर भी जब्त कर लिए हैं। आरोपी को शुक्रवार 25 सितंबर को घोसुंडी के जंगल से गिरफ्तार किया गया। उससे मामले में पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग एवं वृत्ताधिकारी छोटी सादड़ी रामेश्वरलाल के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कैलाशचंद्र के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।अवैध खनन रोकने पहुंचे थे रेंजरघटना के अनुसार 21 सितंबर की रात वनखंड सुक्कड़, मोहनपुरा तलाई के पास अवैध खनन की सूचना पर रेंजर प्रतापसिंह चूंडावत वन विभाग के जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे थे। वहां जेसीबी, ट्रैक्टर और डंपर से अवैध खनन किया जा रहा था। टीम ने वाहनों को रुकवाया तो कथित तौर पर अवैध खननकर्ताओं ने गाली-गलौच और धक्का-मुक्की करते हुए राजकार्य में बाधा डाली।इसी दौरान मिट्टी से भरा एक डंपर मौके से भाग निकला। रेंजर प्रतापसिंह ने उसका पीछा किया। पुलिस के अनुसार, घाटी वाले बालाजी मंदिर रोड पर डंपर को रोकने का प्रयास किए जाने के दौरान चालक ने जानबूझकर रेंजर को डंपर से कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से डंपर तक पहुंची पुलिसघटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर डंपर और उसके चालक की तलाश शुरू की। छोटी सादड़ी कस्बे और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर डंपर का पता लगाया गया। पुलिस ने अवैध खनन में प्रयुक्त डंपर और जेसीबी जब्त कर ली।इसके बाद आरोपी चालक की तलाश में पुलिस ने आसूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को घोसुंडी के जंगल से कन्हैयालाल उर्फ कान्हा बावरी (22) निवासी छोटी सादड़ी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी धामनिया रोड, थाना छोटी सादड़ी क्षेत्र का निवासी है। मामले में आगे अनुसंधान जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अस्पताल की कैंटिन में मैंदे में मिली इल्लियां, एक्सपायरी नमकीन-कुरकुरे नष्ट कराए पिता राजनीति में खिलाड़ी, बेटा क्रिकेट से खेलेगा!! RCA की पिच पर नेतापुत्रों की एंट्री, अध्यक्ष की कुर्सी के लिए दो बड़े राजनीतिक परिवार आमने-सामने