जयपुर। राजनीति में नेताओं के वंशवाद की बात तो आम हो गई है मगर अब क्रिकेट में भी नेता पुत्रों की एंट्री हो गई है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के चुनाव में क्रिकेट के साथ सियासी सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। नामांकन के पहले ही दिन प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन से जुड़े कई बड़े नेताओं के बेटों ने अलग-अलग पदों पर दावेदारी ठोक दी। हालात ऐसे बने कि RCA की चुनावी पिच पर तीन खेमे दिखाई देने लगे हैं और अध्यक्ष पद के लिए दो प्रभावशाली राजनीतिक परिवारों से जुड़े नाम आमने-सामने आ गए हैं।स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह खींवसर ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। वहीं पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ ने भी अध्यक्ष पद पर दावेदारी पेश कर मुकाबले को सीधा और दिलचस्प बना दिया है।इतना ही नहीं, चुनाव में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बेटे पवन दिलावर ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी के बेटे आशीष तिवाड़ी कोषाध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे हैं। भाजपा विधायक जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव ने सचिव के साथ उपाध्यक्ष पद पर भी नामांकन दाखिल किया है।यानी RCA की चुनावी पिच पर इस बार खिलाड़ियों के साथ सियासी परिवारों की अगली पीढ़ी भी पूरी तैयारी के साथ उतरी है। तीन खेमों में बंटता नजर आया RCAनामांकन प्रक्रिया के साथ ही RCA चुनाव में तीन अलग-अलग गुटों के समीकरण सामने आए हैं। पहला खेमा धनंजय सिंह खींवसर का बताया जा रहा है। दूसरा गुट पराक्रम सिंह राठौड़ के साथ है, जबकि तीसरे गुट की अगुवाई बृजकिशोर शर्मा कर रहे हैं।बृजकिशोर शर्मा के पैनल से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया गया है। उनके साथ रतन सिंह ने उपाध्यक्ष, पिंकेश पोरवाल ने सचिव, राजेश सारस्वत ने संयुक्त सचिव, विष्णु अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष और अरिष्ट सिंघवी ने कार्यकारी सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।वहीं पराक्रम सिंह राठौड़ के पैनल में मनोज शर्मा ने उपाध्यक्ष, सुशील जैन ने कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव, रतन सिंह ने संयुक्त सचिव तथा धर्मवीर सिंह ने सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। खींवसर बोले—सरकार से सूचना नहीं आई, इसलिए नामांकन भरने पहुंचेनामांकन के दौरान धनंजय सिंह खींवसर ने कहा कि सरकार की ओर से उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है, इसलिए वे नामांकन दाखिल करने पहुंचे हैं। उन्होंने दूसरे पैनल को लेकर भी किसी जानकारी से इनकार किया।दूसरी तरफ भाजपा समर्थित जिला क्रिकेट संघों की ओर से संकेत दिए जा रहे हैं कि आगे की रणनीति सरकार और संगठन के निर्देशों के आधार पर तय की जाएगी। यही बात RCA चुनाव में राजनीतिक समीकरणों की चर्चा को और हवा दे रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रेंजर हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अवैध खनन में इस्तेमाल जेसीबी और डंपर जब्त ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर वाटर कैनन; गहलोत-डोटासरा-जूली समेत नेता हिरासत में