उदयपुर | 24 न्यूज अपडेटमानसून से पूर्व संभावित अतिवृष्टि और बाढ़ के हालातों से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार को जिला कलेक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के मिनी सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि जिले के डेंजर पॉइंट्स पर चेतावनी बोर्ड और बेरिकेड्स लगाए जाएं ताकि किसी प्रकार की जनहानि रोकी जा सके। 📍 यह दिए गए मुख्य निर्देश: 🔹 कंट्रोल रूम को सशक्त किया जाए:मानसून अवधि में हर सूचना का त्वरित संप्रेषण हो, इसके लिए कंट्रोल रूम को पर्याप्त स्टाफ, उपकरण और समन्वय व्यवस्था से लैस किया जाए। 🔹 नालों की सफाई और सड़क मरम्मत पर विशेष ध्यान:शहर के सभी नालों की समय रहते सफाई सुनिश्चित की जाए। 10 जून से पहले सभी रोड कटिंग कार्य पूर्ण कर सड़कों की मरम्मत कर ली जाए। 🔹 खतरनाक स्थलों की पहचान:शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में डेंजर पॉइंट्स की पहचान कर वहां सूचना पट्ट और बेरिकेडिंग करवाई जाए। जहां जलभराव या तेज बहाव की संभावना हो, वहां पहले से सुरक्षा प्रबंध किए जाएं। 🔹 बांध व तालाबों पर त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम:बांध, तालाब या जलाशयों में रिसाव की सूचना मिलते ही तत्काल रिस्पॉन्स देने की रणनीति बनाई जाए। 🔹 सभी विभाग रखें जरूरी संसाधन उपलब्ध:यूडीए, नगर निगम, जल संसाधन विभाग, पीडब्ल्यूडी सहित सभी संबंधित विभागों को आवश्यक मशीनरी, पंप सेट, वाहन और मैनपावर तैनात रखने के निर्देश दिए गए। 🔹 चिकित्सा विभाग की तैयारी:जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता और मोबाइल मेडिकल टीमों को सक्रिय रखने के आदेश चिकित्सा विभाग को दिए गए हैं। 🏢 बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद: एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश गिर्वा एसडीएम सोनिका कुमारी यूडीए सचिव हेमेंद्र नागर नगर परिषद, विद्युत, पीएचईडी, आपदा प्रबंधन और चिकित्सा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रताप गौरव केन्द्र पर प्रताप जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक, 28-29 मई व 18 से 25 जून तक होने वाले आयोजनों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा लोकतंत्र के प्रहरी, आधुनिक भारत के शिल्पकार और देश को आत्मनिर्भर बनाने वाले राष्ट्रनिर्माता है नेहरू जी – कचरू लाल चौधरी