24 News update उदयपुर : उदयपुर के अग्रणी और अधिकृत टोयोटा डीलर, राजेंद्र टोयोटा ने आज भारतीय ऑटोमोटिव बाज़ार में टोयोटा की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी, अर्बन क्रूज़र ईबेला को अपने शोरूम पर लॉंच किया। गाड़ी का लॉंच अजय पांड्या (एजीएम) रीको, उदयपुर तथा राजेन्द्र टोयोटा के डीलर प्रिन्सिपल तनय गोयनका ने किया l इस अवसर पर राजेन्द्र टोयोटा के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट विनय दीप सिंह ने कहा कि पर्यावरण-अनुकूल और सस्टेनेबल मोबिलिटी की ओर बढ़ते हुए, यह गाड़ी टोयोटा की बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल तकनीक का एक शानदार नमूना है। टोयोटा एबेला के इस विशेष प्रदर्शन के दौरान शहर के ऑटो प्रेमियों और ग्राहकों को इस नेक्स्ट-जेन इलेक्ट्रिक एसयूवी को करीब से देखने और इसकी खूबियों को समझने का मौका मिला।
मुख्य विशेषताएं और प्रदर्शन :

  1. दमदार ड्राइविंग रेंज: टोयोटा ईबेला का ई3 वेरिएंट शक्तिशाली 61 किलोवाट बैटरी पैक के साथ आता है, जो सिंगल चार्ज पर 543 किमी (एआरएआई प्रमाणित) की शानदार ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है।
  2. फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन थीम: गाड़ी का बाहरी हिस्सा टोयोटा की वैश्विक ‘हैमरहेड’ फ्रंट डिज़ाइन फिलॉसफी पर आधारित है, जो इसे सड़कों पर एक बोल्ड, एग्रेसिव और प्रीमियम लुक देता है। इसमें 18-इंच के मशीन-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
  3. लक्ज़री और हाई-टेक इंटीरियर: अंदर से यह एसयूवी बेहद आलीशान है। इसमें डुअल-टोन केबिन, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस एप्पल कारप्ले /एंड्राइड ऑटो के साथ), वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और प्रीमियम जेबीएल साउंड सिस्टम दिया गया है।
  4. बेजोड़ सुरक्षा : सुरक्षा के मामले में कोई समझौता न करते हुए टोयोटा ने इसमें लेवल -2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और 7 एयरबैग्स स्टैंडर्ड तौर पर शामिल किए हैं।
  5. आकर्षक ओनरशिप प्रोग्राम और कीमत :
    राजेंद्र टोयोटा पर इस गाड़ी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹23,60,000 (इ3 वेरिएंट) है। ग्राहकों की सुविधा के लिए टोयोटा ने पहली बार बैटरी-एज-ए-सर्विस (बास ) का विकल्प भी पेश किया है, जिससे गाड़ी की शुरुआती लागत को काफी कम किया जा सकता है। इसके साथ ही ग्राहकों को मानसिक शांति देने के लिए 8 साल की बैटरी वारंटी और 60 प्रतिशत बायबैक प्रोग्राम जैसे आकर्षक विकल्प भी मिल रहे हैं।


    इस अवसर पर राजेंद्र टोयोटा सेल्स जनरल मैनेजर हर्ष डोडेजा ने कहा कि उदयपुर के हमारे ग्राहकों के लिए ऑल-इलेक्ट्रिक टोयोटा ईबेला को पेश करते हुए हमें बेहद गर्व हो रहा है। टोयोटा की यह पहली पूर्ण रूप से इलेक्ट्रिक एसयूवी न केवल कार्बन न्यूट्रलिटी (पर्यावरण सुरक्षा) को बढ़ावा देती है, बल्कि ग्राहकों को बिना किसी चिंता के एक लक्ज़री और दमदार ड्राइविंग अनुभव भी देती है। हमारे शोरूम पर ग्राहकों की सुविधा के लिए एडवांस्ड डायग्नोस्टिक टूल्स और सर्टिफाइड तकनीशियन पूरी तरह से तैयार हैं। राजेंद्र टोयोटा उदयपुर अपने सभी सम्मानीय ग्राहकों और शहरवासियों को शोरूम पर आकर इस नई क्रांति का हिस्सा बनने और टोयोटा ईबेला की टेस्ट ड्राइव का अनुभव लेने के लिए सादर आमंत्रित करता है।

Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading