-21 को होमात्मक लघु रुद्र के साथ होगा कार्यक्रम का आगाज, शाम को शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रीय कार्यकारिणी, कोर कमेटी की एग्जीक्यूटिव बैठक -सुंदरकांड, लघुरुद्र, शपथ ग्रहण, भूमि पूजन एवं महाधिवेशन में देशभर से जुटेंगे समाजजन 24 News Update उदयपुर। अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज संस्थान के तत्वावधान में उदयपुर में आयोजित होने वाले त्रिदिवसीय धार्मिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। कार्यक्रम संयोजक भूपेन्द्र पण्डया रामसौर के नेतृत्व में समाज के राष्ट्रीय, प्रदेश, संभाग, चोखला एवं इकाई स्तर के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता आयोजन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं।समाज के राष्ट्रीय सचिव विनोद पानेरी ने बताया कि कार्यक्रमों का शुभारंभ शनिवार को हिरण मगरी सेक्टर-14 स्थित समाज की पावन भूमि पर श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक वातावरण के बीच सुंदरकांड पारायण से हुआ। भगवान श्रीराम एवं संकटमोचन हनुमानजी के गुणगान के साथ समाज की सुख-समृद्धि, संगठन की उन्नति एवं राष्ट्र कल्याण की मंगलकामनाएं की गई।राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल पण्डया ने बताया कि रविवार को प्रातःकाल वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य होमात्मक लघुरुद्र अनुष्ठान सम्पन्न होगा, जिसमें विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में भगवान शिव का अभिषेक एवं यज्ञ-हवन किया जाएगा। सायंकाल समाज के लिए गौरवपूर्ण राष्ट्रीय पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा, जिसमें नवमनोनीत पदाधिकारी समाज सेवा, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं सामाजिक उत्थान के लिए शपथ लेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी, जिसमें संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, सामाजिक एकता, युवा एवं महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श कर भावी योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जाएगी।कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोमवार का दिन समाज के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होने जा रहा है। इस दिन समाज की बहुप्रतीक्षित भूमि पर भव्य भूमि पूजन एवं महाधिवेशन आयोजित होगा। भूमि पूजन वैदिक रीति-रिवाजों एवं धार्मिक विधि-विधान से सम्पन्न कराया जाएगा। इसके पश्चात महाधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से पधार रहे राष्ट्रीय पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन, प्रबुद्ध नागरिक, मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं बड़ी संख्या में समाजजन सहभागिता करेंगे। इस अवसर पर समाज के विकास, शिक्षा, संगठनात्मक मजबूती तथा भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष के विशेषाधिकारी राजीव दत्ता करेंगे। मुख्य अतिथि वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी होंगे।आयोजन को लेकर स्थल पर विशाल एवं आकर्षक पंडाल का निर्माण किया गया है। सम्पूर्ण परिसर को मनोहारी सजावट, विद्युत रोशनी एवं सांस्कृतिक वातावरण से सुसज्जित किया जा रहा है। आगंतुक अतिथियों एवं समाजजनों की सुविधा के लिए आवास, भोजन, पेयजल, चिकित्सा, यातायात, स्वागत, मंच, सुरक्षा, पार्किंग, प्रचार-प्रसार एवं अन्य व्यवस्थाओं हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर उन्हें आवश्यक दायित्व सौंप दिए गए हैं। सभी समितियां अपने-अपने कार्यों को समन्वित रूप से पूर्ण करने में लगी हुई हैं।कार्यक्रम को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है। गुरुवार को उदयपुर निवासरत समाज जनों की बैठक कार्यक्रम स्थल हर हुई। शुक्रवार को जवास क्षेत्र के समाजजनों व युवाओं की बैठक हुई। कार्यक्रम में समाज संस्थान के राष्ट्रीय संरक्षक लक्ष्मीनारायण पण्डया, पवन अमरावत, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विनोद पाण्डे, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रविन्द्र उपाध्याय, राष्ट्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रमुख दीपक त्रिवेदी, आईटी सेल शैलेश जोशी, सम्भागीय सचिव महेश जोशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नवीन त्रिवेदी,नितेश पुरोहित, सँगठन मंत्री गोमतीशंकर पण्डया, डॉ शैलेन्द्र पण्डया, महिला संगठन मंत्री निवेदिता व्यास, चंद्रशेखर व्यास राहुल व्यास पंकज, चिरायु जोशी योगेश नितिन मेहता ने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम संयोजक भूपेन्द्र पण्डया रामसौर ने समाज के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश एवं जिला इकाइयों, मातृशक्ति, युवा साथियों तथा समाजजनों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है। वहीं राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि समाज की एकजुटता, सहयोग एवं सहभागिता से यह त्रिदिवसीय आयोजन संगठन की एक नई पहचान स्थापित करेगा तथा सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक गौरव एवं संगठनात्मक शक्ति को नई दिशा प्रदान करेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पर्यटकों को गाइडिंग के नाम पर परेशान करने वाले तीन युवकों पर कार्रवाई सुखाड़िया मेमोरियल पार्क में 11वां निःशुल्क योग शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने किया योगाभ्यास