24 News Update उदयपुर। सूरजपोल थाना पुलिस ने पर्यटकों को गाइडिंग के नाम पर जबरन परेशान करने के मामले में तीन युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पर्यटन पुलिस अधिनियम 2010 की धारा 13(1)(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार, शहर के पर्यटन स्थलों के आसपास आरोपी युवकों द्वारा पर्यटकों के पास जाकर खुद को गाइड बताकर उन्हें उदयपुर भ्रमण कराने के लिए परेशान किया जा रहा था। पहली कार्रवाई में पारस चौराहा क्षेत्र से मोहम्मद अहसान पिता अलाउद्दीन, उम्र 36 वर्ष, निवासी गली नंबर 6 दीवान शाह कॉलोनी, थाना सूरजपोल, उदयपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।दूसरी कार्रवाई रंगनिवास चौराहा से आगे दूधतलाई मोड़ क्षेत्र में की गई, जहां सद्दाम अब्बासी पिता अलाउद्दीन, निवासी गली नंबर 6 दीवान शाह कॉलोनी, के खिलाफ कार्रवाई की गई। तीसरी कार्रवाई पारस चौराहा क्षेत्र में करते हुए सद्दाम खान पिता अयूब खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी ज्योति नगर नेला, थाना गोवर्धन विलास के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।पुलिस ने बताया कि पर्यटकों को अनावश्यक रूप से परेशान करने और जबरन गाइड सेवा लेने के लिए दबाव बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रतापनगर में सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की पर्चियां काटते युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज