उदयपुर। लावारिस एवं असहाय परिवारजनों की अस्थियों को गंगा तट हरिद्वार ले जाकर विधिवत विसर्जन करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस आशय को लेकर दल के संस्थापक लाला सालवी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें यात्रा और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
संस्थान के जिला सचिव राकेश पालीवाल ने बताया कि 11 अप्रैल को अशोक नगर श्मशान स्थल पर अस्थि-कलशों की हिंदू रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद असहाय परिवारजनों के साथ दो बसों में श्रद्धालु गंगा किनारे हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। आयोजन की सुचारु व्यवस्था हेतु विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया है।
बैठक में उपस्थित जिला अध्यक्ष ओंकार जोशी ने कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए बैनर तैयार कर श्मशान स्थल सहित शहर के प्रमुख क्षेत्रों में लगाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इससे अधिक से अधिक लोग इस मानवीय पहल से जुड़ सकेंगे। बैठक में महिला अध्यक्ष मंजु गहलोत, बलवंत सालवी, नरेंद्र मनौती, खुशलेन्द्र कुमावत, सुनील अहीर, शेर सिंह राठौड़, सुरेश कोटिया, मोहन सिंह चौहान, राकेश खत्री, हेमलता माली, प्रेमराज माली सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.