उदयपुर। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना टीडी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मार्बल की पट्टियों की आड़ में ले जाई जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने परिवहन में प्रयुक्त ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 17 फरवरी 2026 को जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर चलाए जा रहे लोकल एवं स्पेशल एक्ट अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/मुख्यालय) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा तथा वृत्ताधिकारी गिर्वा गोपाल चंदेल के सुपरविजन में थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह मांडव के नेतृत्व में टीम ने नेशनल हाईवे-48 पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान उदयपुर की ओर से आ रहे ट्रक संख्या RJ27GD1601 को रोका गया। चालक ने अपना नाम राहुल मीणा (22 वर्ष), निवासी पीपली-अ, थाना ऋषभदेव, जिला उदयपुर बताया। ट्रक संदिग्ध प्रतीत होने पर तलाशी ली गई, जिसमें मार्बल स्लैब्स के बीच सफेद प्लास्टिक के कट्टों में 12 पार्सल छिपाकर रखे मिले। तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड की कुल 36 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिनमें— Globus Green Premium Whisky (180 एमएल) के 11 कार्टन, एक मिश्रित कार्टन में Globus Green Premium Whisky के 25 पव्वे एवं Black Jaguar XXX Rum के 23 पव्वे, White Lace Vodka (180 एमएल) का एक कार्टन (48 पव्वे), Kingfisher Strong Premium Beer के 23 कार्टन (प्रत्येक में 24 केन, 500 एमएल) शामिल हैं। शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत प्रकरण दर्ज कर राहुल मीणा को गिरफ्तार किया गया तथा ट्रक को जब्त किया गया। आरोपी से शराब की खरीद और सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी है। इस प्रकरण का अनुसंधान गोवर्धन विलास थाना के थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह चरण को सौंपा गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम देवेन्द्र सिंह मांडव, थानाधिकारी, पुलिस थाना टीडी बद्रीलाल, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र, कांस्टेबल (1020) अनिल, कांस्टेबल (3193) राजकुमार, चालक कांस्टेबल (1594) Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सिटी स्टेशन पर तकनीकी कार्य, 19 से 24 फरवरी तक 16 रेलसेवाएं आंशिक रद्द, 2 ट्रेनें रीशड्यूल अस्थियों को हरिद्वार ले जाने की तैयारी शुरू, दो बसों से गंगा तट तक अंतिम श्रद्धांजलि यात्रा, 11 अप्रैल को प्रस्थान