24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के आसपुर मार्ग मावीता के पास स्थित मावीता हनुमान मंदिर परिसर में हनुमान जन्मोत्सव पर बुधवार रात्रि को श्री रामेश्वर भक्त मंडल द्वारा रामायण मनका 108 पाठ व हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मंडल के संयोजक मुकेश भोई ने बताया कि आगामी 2 अप्रैल को मावीता हनुमान मंदिर प्रांगण में हनुमान जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा तथा रात्रि को मंडल द्वारा रामायण मनका 108 एवं हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जाएगा।मंडल की टीम एवं यजमान भाविक पिता सुभाष कोठारी द्वारा संपूर्ण आयोजन को लेकर मंदिर व्यवस्था में की जाने वाली तैयारियों हेतु विस्तृत चर्चा की गई। अवसर पर मंडल अध्यक्ष अशोक भोई ने सभी सनातनियों से इस आयोजन में भाग लेकर सफल बनाने की अपील की। मंडल पूर्व अध्यक्ष राजेश भोई ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मीडिया प्रभारी अजय भोई एवं प्रीतम भोई ने इस आयोजन को लेकर सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार करने की बात रखी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हनुमान जन्मोत्सव पर ठंडा पेय शरबत का किया जाएगा वितरण हनुमान जन्मोत्सव को लेकर मानस मंडल ने कराया ठंडा पेय शरबत का वितरण