24 News Update राजसमंद। जिले के भीम थाना क्षेत्र में मानवता को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक गर्भवती महिला और उसके दो वर्षीय बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला का शव गुरुवार सुबह करीब 11 बजे तालाब से बरामद हुआ, जबकि मासूम बेटे के शव की तलाश देर शाम तक जंगलों में जारी रही। पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।11 फरवरी से थे लापताथाना प्रभारी सवाई सिंह के अनुसार, प्रियंका रावत (22) और उसका बेटा आर्यन (2) 11 फरवरी से लापता थे। परिजनों ने 12 फरवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और प्रियंका की कॉल डिटेल्स खंगाली। जांच में गोविंद सिंह नामक युवक संदिग्ध के रूप में सामने आया।पूछताछ में टूटा आरोपी, कबूला जुर्मबुधवार रात आरोपी गोविंद सिंह को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने सनसनीखेज खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि पहले उसने प्रियंका की गला घोंटकर हत्या की, फिर शव पर पत्थर बांधकर भीम के तालाब में फेंक दिया। इसके बाद उसने मासूम आर्यन की हत्या कर उसका शव भीम से करीब 20 किलोमीटर दूर दर्रा क्षेत्र के जंगलों में फेंक दिया।SDRF की मदद से निकला शवगुरुवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने SDRF टीम की सहायता से तालाब में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लगभग एक घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद प्रियंका का शव तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस के मुताबिक, प्रियंका नौ महीने की गर्भवती थी। उसका पति पेशे से कुक है।जंगलों में तलाश जारीआरोपी की निशानदेही पर पुलिस और ग्रामीणों की मदद से भीम गांव के पास जंगलों में आर्यन के शव की तलाश की गई। दुर्गम इलाके के कारण सर्च ऑपरेशन में काफी मशक्कत करनी पड़ी।राजसमंद की पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। आरोपी गोविंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पेशे से ड्राइवर है और मृतका प्रियंका के संपर्क में था। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मायरा भरने जा रहे लोगों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, 2 की मौत, 3 गंभीर अलवर में सादगी से रजिस्टर्ड मैरिज: दो IAS अधिकारी बने हमसफर, न बैंड-बाजा न बारात