एक आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग डिटेन, चोरी की 7 मोटरसाइकिल बरामद 24 News Update उदयपुर। प्रतापनगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को डिटेन किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई कुल 7 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।पुलिस के अनुसार खेमपुरा निवासी भगवतीलाल पुत्र सोहनलाल गमेती ने प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि करीब चार दिन पूर्व कोरोमण्डल गोदाम के पास से उनकी मोटरसाइकिल आरजे 27 एसी 4589 अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन द्वारा जिले में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और मामलों के खुलासे के लिए विशेष निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा एवं नगर पूर्व वृत्ताधिकारी सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन में प्रतापनगर थानाधिकारी पुरण सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में रहने वाले कुछ युवक पिछले कई दिनों से अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर घूम रहे हैं। इस पर पुलिस ने संदिग्ध युवकों को चिन्हित कर हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने वाहन चोरी की कुल 7 वारदातें करना स्वीकार कर लिया।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गौरव पुत्र रमेश, उम्र 21 वर्ष, निवासी आपणी ढाणी, रेबारियों का गुड़ा, थाना प्रतापनगर, उदयपुर को गिरफ्तार किया। वहीं दो नाबालिगों को डिटेन किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई कुल 7 मोटरसाइकिल बरामद कीं।बरामद मोटरसाइकिलों में पांच वाहन प्रतापनगर थाना क्षेत्र से तथा एक वाहन डबोक थाना क्षेत्र से चोरी किया गया था। एक अन्य मोटरसाइकिल के वास्तविक मालिक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।पुलिस द्वारा बरामद वाहनों में हीरो स्प्लेंडर प्लस और हीरो होंडा स्प्लेंडर मॉडल की मोटरसाइकिलें शामिल हैं।इस कार्रवाई में प्रतापनगर थानाधिकारी पुरण सिंह राजपुरोहित, उप निरीक्षक सुनील बिश्नोई, उप निरीक्षक जगदीश चंद्र मेनारिया, हेड कांस्टेबल प्रताप सिंह, मुकेश, तखत सिंह, विश्वेंद्र सिंह, कांस्टेबल राजूराम, शंकरलाल, बनवारी तथा श्यामलाल की विशेष भूमिका रही। पुलिसकर्मी शंकरलाल एवं बनवारी की भूमिका को विशेष रूप से सराहा गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में मिला दुर्लभ ‘ग्लॉसी बेलीड रेसर’ स्नेक, वन विभाग को सौंपा गया वन्दना वजीरानी को मिली डॉक्टरेट की उपाधि