उदयपुर। अपराधियों और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए उदयपुर पुलिस ने रविवार को पूरे जिले में रेड और एरिया डोमिनेशन का महाअभियान चलाया। एक साथ हुई कार्रवाई में पुलिस ने 354 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 49 नए प्रकरण दर्ज किए। पुलिस टीमों ने 10 हार्डकोर और 147 हिस्ट्रीशीटरों के ठिकानों पर दबिश देकर उनकी गतिविधियों और संपत्ति से जुड़ी जानकारी की जांच की। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में चलाए गए अभियान की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश औझा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मुकुल शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा रजत बिश्नोई ने की। जिले के सभी वृताधिकारियों और थानाधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीमों ने एक साथ कार्रवाई की। वारंटियों से लेकर वांछित अपराधियों तक पर कार्रवाई अभियान के दौरान पुलिस ने 61 स्थाई वारंटी और 14 गिरफ्तारी वारंट में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा एक इनामी अपराधी को भी पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती सहित अन्य गंभीर अपराधों में वांछित आरोपियों की भी तलाश की गई। कार्रवाई में आबकारी अधिनियम के 25 नए प्रकरण दर्ज कर 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं आर्म्स एक्ट में 6 नए प्रकरण दर्ज कर 6 गिरफ्तारियां की गईं। एनडीपीएस से जुड़े मामलों में भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान अन्य मामलों में भी पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सामान्य मामलों में वांछित 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य श्रेणियों में 71 गिरफ्तारियां की गईं। 154 अपराधियों को पाबंद कराया पुलिस ने पूर्व में चालानशुदा अपराधियों के खिलाफ भी कार्रवाई की। 154 अपराधियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराओं 170, 172 और 129 के तहत पाबंद कराया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने अपराधियों की वर्तमान गतिविधियों की जानकारी जुटाने के साथ उनके ठिकानों और संपर्कों की भी जांच की। हिस्ट्रीशीटरों के घर पहुंची पुलिस एरिया डोमिनेशन अभियान में पुलिस का विशेष फोकस जिले के आदतन अपराधियों पर रहा। 10 हार्डकोर और 147 हिस्ट्रीशीटरों के घरों पर दबिश देकर पूछताछ की गई। पुलिस ने उनकी वर्तमान गतिविधियों के साथ संपत्ति संबंधी जानकारी भी जुटाई। एनडीपीएस मामलों में पूर्व में चालानशुदा अपराधियों की गतिविधियों की जांच की गई। आर्म्स एक्ट के मामलों में पूर्व में चालानशुदा बदमाशों की भी सघन चेकिंग की गई। अवैध हथियार रखने, हथियारों की तस्करी और हवाई फायरिंग जैसे मामलों में शामिल रहे अपराधियों पर भी निगरानी रखी गई। पुलिस की चेतावनी—अपराधियों को नहीं मिलेगा मौका एसपी डॉ. अमृता दुहन ने कहा कि जिले में आपराधिक गतिविधियों, अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के संग्रहण, सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन तथा शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अपराधियों, तस्करों और उन्हें संरक्षण या शह देने वाले तत्वों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 48 से अधिक रक्तवीरों ने किया रक्तदान, जादूगर राजतिलक ने 41वीं बार दिया योगदान देबारी से घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज