उदयपुर, 04 अक्टूबर। उदयपुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष, कैथोलिक समुदाय के प्रमुख धर्मगुरु एवं Catholic Diocesan Education Society, Udaipur (CDESU) के अध्यक्ष Most Rev. Dr. Devprasad Ganawa, SVD के 4 अक्टूबर 2026 को निधन से उदयपुर धर्मप्रांत, SVD समाज और समस्त कैथोलिक समुदाय में शोक की लहर है।

बिशप देवप्रसाद गनावा ने अपना जीवन ईश्वर, मानवता, शिक्षा और समाजसेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने वर्ष 2009 से 2013 तक झाबुआ के धर्माध्यक्ष तथा 2013 से उदयपुर के धर्माध्यक्ष के रूप में सेवाएं दीं। सरलता, विनम्रता और करुणा उनके व्यक्तित्व की प्रमुख विशेषताएं रहीं।

शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा। शैक्षणिक संस्थाओं, विद्यार्थियों, शिक्षकों और समाज के वंचित वर्गों के प्रति उनका विशेष स्नेह और संवेदनशीलता रही। उनके सेवाभावी और सहज व्यक्तित्व ने समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को प्रभावित किया।

सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर परिवार ने बिशप गनावा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना केवल उदयपुर धर्मप्रांत के लिए ही नहीं, बल्कि शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र के लिए भी अपूरणीय क्षति है। विद्यालय परिवार ने उनके प्रेरणादायी जीवन, सेवाभाव और योगदान को स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

बिशप गनावा का मार्गदर्शन, स्नेह और समाज के प्रति समर्पण उनके संपर्क में आए लोगों के बीच हमेशा स्मरण किया जाएगा।

उनकी अंतिम यात्रा बुधवार सुबह 9 बजे प्रारंभ होगी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading