24 News Update Udaipur. दिनांक 15.03.2026 को प्रार्थी श्री अशोक सोनी पिता कालुलाल सोनी उम्र 51 वर्ष निवासी कुराबड पुलिस थाना कुराबड़ जिला उदयपुर हाल मकान नं 26, लखारा चौक, पुलिस थाना धानमण्डी जिला उदयपुर ने दिनांक 15.03.2026 को रिपोर्ट पेश की कि कल दिनांक 14.03.2026 की रात्रि को मेरी दुकान (मोहित ज्वेलर्स) कुराबड के तोले तोड़कर अज्ञात बदमाशों द्वारा करीब 20 तोला सोना के आईटम व करीब 100 किलो चांदी के बने हुए आईटम चोरी कर लिये गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 53/2026 घारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस 2023 में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
पुलिस द्वारा दिनांक 28.03.2026 को प्रकरण में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 किलो चांदी के आभूषण बरामद किए गए तथा शेष माल मशरूका व आरोपियों की तलाश जारी थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन द्वारा प्रकरण में शेष माल मशरूका व आरोपियों की तलाश हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिस पर श्री गोपाल स्वरूप मेवाडा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय व श्री गोपाल चंदेल पुलिस उप अधीक्षक वृत गिर्वा के सुपरविजन में श्री तेजुसिंह थानाधिकारी, कुराबड मय टीम द्वारा अभियुक्तो की निशानदेही से 27 किलोग्राम चांदी के आभूषण, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की हार्ड डिस्क जब्त की गई। दुकान पर लगें सीसीटीवी कैमरों की हार्ड डिस्क को चोर अपने साथ लेकर गये और गांव के बाहर कुंए में फेंक दी। जिसको पुलिस द्वारा कस्बा कुराबड़ के पास कुंए से अथक प्रयास कर ग्रामीणों के सहयोग से बरामद की गयी।
प्रकरण में अब तक कुल 57 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किये जा चुके है व शेष आरोपियों की तलाश व आभूषणों की बरामदगी के लगातार प्रयास जारी है।
तरीका वारदातः अभियुक्तों द्वारा रात्रि में अपने घरों से मोटरसाईकिलों लेकर कस्बा / गांवों में जाकर अपनी पहचान छिपाने हेतु महिलाओं के कपड़े पहन कर अपने साथ हथियार रखकर बंद/सुने मकानों / दुकानों को निशाना बनाकर उनके ताले तोड़कर चोरी की वारदातें करना।

टीम प्रभारी व सदस्यः-
पुलिस थाना कुराबड:
1. श्री तेजुसिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी
2. श्री सुखदेव सउनि..
3. श्री भगवतसिंह सउनि.
4. ईश्वरलाल सउनि.
5. शांतिलाल हैडकानि. 505
6. रूपलाल हैडकानि. 221
7. राजेन्द्र कुमार कानि. 2997
8. मुकेश कुमार कानि. 3178
9. भुराराम कानि. 3108
10. शंकरलाल कानि. 3248
11. रामकरण कानि. 3234
12. लोकेन्द्रसिंह कानि. 1708.
13. माधु सिंह कानि 319
14. भुपेन्द्र कुमार डांगी कानि. 191
साईबर सैल, उदयपुर से 1. लोकेश रायकवाल कानि. 2252, 2. लोकेश गवारीया कानि. 1710, 3. अंकित कानि. 310।

साईबर टीम जिला चित्तौडगढ़ः- श्री रामावतार कानि. 555।

पुलिस थाना बिजयनगर जिला चित्तौडगढः- 1. शंकरसिंह सउनि., 2. मुकेश कानि. 1005, 3. जोगेन्द्र कानि. 255, 4. भागीरथ कानि. 426, 5. रितेश कानि. 991।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading