उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार पुलिस थाना सविना एवं डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा तथा वृत्ताधिकारी नगर पूर्व सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन में, थानाधिकारी सविना गजवीर सिंह एवं डीएसटी प्रभारी विक्रम सिंह मय टीम ने 18 फरवरी 2026 को कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस ने अभियुक्त विकेश पिता चंदूमल, निवासी बप्पा रावल नगर सेक्टर-6 थाना हिरणमगरी (हाल एमपी कॉलोनी सेक्टर-13 थाना सविना, उदयपुर) को क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से ऑनलाइन सट्टा संचालन एवं लाखों रुपये के हिसाब-किताब से संबंधित दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
इस संबंध में पुलिस थाना सविना पर प्रकरण संख्या 77/2026 धारा 13 आरपीजीओ, धारा 318(4), 112(2), 61(2) बीएनएस एवं धारा 66 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अभियुक्त कब से इस अवैध गतिविधि में संलिप्त है और उसके साथ अन्य कौन-कौन सह अभियुक्त शामिल हैं।
वारदात का तरीका:
गिरफ्तार अभियुक्त अपने साथियों के सहयोग से अवैध गेमिंग वेबसाइट Trubet9 के माध्यम से मोबाइल फोन पर क्रिकेट मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाता था।
टीम में शामिल:
थानाधिकारी सविना व डीएसटी के अधिकारी एवं जवानों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को सफल बनाया।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऑनलाइन सट्टा एवं अवैध गेमिंग से दूर रहें और ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.