उदयपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना सायरा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 421.780 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा और एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, जिसके जवाब में पुलिस को भी जवाबी फायर करने पड़े। घटना के बाद आरोपी वाहन छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गए। महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल तथा वृताधिकारी गिर्वा गोपाल चन्देल के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी कानाराम सिरवी अपनी टीम के साथ रणकपुर घाट क्षेत्र में नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार नंबर MH47BF8422 को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक नाकाबंदी तोड़कर वाहन को तेज गति से रणकपुर की ओर भगाने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो कार में बैठे एक व्यक्ति ने पुलिस पर 5 से 6 राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में थानाधिकारी कानाराम सिरवी ने अपनी सर्विस पिस्टल से 2 राउंड फायर किए। दबाव बढ़ता देख चालक और उसका साथी स्कॉर्पियो सड़क पर छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें 22 कट्टों में भरा अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। वजन करने पर कुल मात्रा 421.780 किलोग्राम पाई गई। पुलिस ने स्कॉर्पियो और मादक पदार्थ जब्त कर लिया। जब्त डोडा चूरा और वाहन की अनुमानित कीमत करीब 84 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट, धारा 109(1) बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम कानाराम सिरवी राजेन्द्र सिंह — विशेष भूमिका जगदीश कुमार नरेन्द्र सिंह — विशेष भूमिका जगदीश कुमार — विशेष भूमिका मनोज मीणा — विशेष भूमिका पुष्पराज सिंह — विशेष भूमिका रूपाराम निम्बाराम पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डीएसटी-वल्लभनगर थाना की संयुक्त कार्रवाई: दो अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक जब्त एनएच-27 पर जलती ईको कार से निकला डोडा चूरा: गोगुन्दा पुलिस ने 61.88 किलो मादक पदार्थ जब्त किया