24 News Update उदयपुर। शहर में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सविना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 लाख 40 हजार रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब की 240 बोतलें बरामद की हैं, जिन्हें गुजरात में खपाने की तैयारी थी।जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा, वृत्ताधिकारी नगर पूर्व सूर्यवीर सिंह राठौड़ तथा प्रशिक्षु आरपीएस जगदीश विश्नोई के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।थानाधिकारी गजवीर सिंह सोलंकी के नेतृत्व में सविना थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गुप्तेश्वर रोड स्थित आम्बाफला क्षेत्र में एक मकान से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर नरेन्द्र पुत्र शंकरलाल पटेल (21), निवासी बनोड़ा, जिला सलूम्बर को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान पुलिस ने 20 कार्टन में भरी 240 बोतल राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने शराब को गुजरात में बेचने के लिए ले जाने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की सप्लाई चेन में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। कार्रवाई में शामिल टीमइस कार्रवाई में थानाधिकारी गजवीर सिंह सोलंकी, लालसिंह राव, समुद्र सिंह, कृष्णप्रताप सिंह, मांगीलाल, लोकेन्द्र तथा नारायण सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अवैध शराब तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय पेंशनर्स महासंघ का गठन, उदयपुर के वीरेन्द्र सिंह सोलंकी प्रदेशाध्यक्ष और कोटा के अरविंद कौशल प्रदेश महामंत्री नियुक्त उदयपुर में गुजरात सप्लाई से पहले पकड़ी गई शराब की खेप, घर में छिपा रखी थीं 240 बोतलें