24 News Update उदयपुर, 1 जून। राजस्थान के पांचों कृषि विश्वविद्यालयों—महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर, कृषि विश्वविद्यालय कोटा, कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर तथा कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर—के सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा वर्षों से लंबित पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय पेंशनर्स महासंघ का गठन किया गया है।
महासंघ के गठन के साथ ही सर्वसम्मति से महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा उदयपुर देहात के पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष इंजीनियर वीरेन्द्र सिंह सोलंकी को प्रदेशाध्यक्ष तथा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी इंजीनियर अरविंद कौशल (कृषि विश्वविद्यालय कोटा) को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया।
महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी में सभी पांच कृषि विश्वविद्यालयों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में मनफूल मांगलिया (अध्यक्ष, पेंशनर्स संघ, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर), डॉ. अरुण कुमार शर्मा (अध्यक्ष, पेंशनर्स परिषद, कृषि विश्वविद्यालय कोटा), मूलचंद जाट (अध्यक्ष, पेंशनर्स संघ, कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर), डॉ. आर.एस. चावड़ा (पूर्व अधिष्ठाता छात्र कल्याण, कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर) तथा डॉ. सुरेन्द्र कुमार भटनागर (अध्यक्ष, पेंशनर्स वेलफेयर सोसायटी, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर) को दायित्व सौंपा गया है।
प्रदेश मंत्रियों के रूप में नेमाराम (महामंत्री, पेंशनर्स संघ, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर), महावीर शर्मा (पूर्व अध्यक्ष, शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ, कृषि विश्वविद्यालय कोटा), इंजीनियर मोहनलाल चांगवाल (पूर्व भूसंपत्ति अधिकारी, कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर), डॉ. भारत सिंह भीमावत (पूर्व अधिष्ठाता एवं फैकल्टी चेयरमैन, कृषि संकाय, कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर) तथा डॉ. भूपेन्द्र उपाध्याय (पूर्व प्रोफेसर, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर) को शामिल किया गया है। वहीं इंजीनियर एस.बी. सहाय (पूर्व कृषि अभियंता, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर) को प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि महासंघ का प्रमुख उद्देश्य राजस्थान के पांचों कृषि विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स को समय पर नियमित पेंशन उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि महासंघ पेंशनर्स के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और आर्थिक स्थिरता के लिए संगठित रूप से कार्य करेगा।
प्रदेश महामंत्री इंजीनियर अरविंद कौशल ने कहा कि महासंघ राजस्थान सरकार के पेंशनर्स के समान सभी सुविधाएं, अधिकार और सामाजिक सुरक्षा दिलाने के लिए प्रयास करेगा। साथ ही राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) से जुड़ी विसंगतियों, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, दवा उपलब्धता और अस्पतालों में आने वाली प्रशासनिक कठिनाइयों के समाधान के लिए भी सरकार के समक्ष प्रभावी पैरवी की जाएगी।
महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी, कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा तथा मुख्य सचिव श्रीनिवास से मुलाकात कर पांचों कृषि विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स की समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग करेगा।
महासंघ को विश्वास है कि राज्य सरकार कृषि विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स की न्यायोचित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए उन्हें राहत प्रदान करेगी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading