उदयपुर, 25 जुलाई। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. दिग्विजय भटनागर ने शनिवार को विश्वविद्यालय क्रीड़ा मंडल के चेयरमैन का पदभार ग्रहण किया। उनके पदभार संभालने पर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय कर्मचारी संगठन (भारतीय मजदूर संघ) की ओर से सम्मान एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।संगठन अध्यक्ष नारायण लाल सालवी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रो. दिग्विजय भटनागर का पुष्पगुच्छ, उपरणा और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संगठन पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय की खेल गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा विद्यार्थियों को बेहतर खेल सुविधाएं और अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर संगठन महामंत्री अरुण शर्मा, भीम सिंह कितावत, प्रभु लाल कुम्हार, श्रीमती चुन्नी देवी, दिनेश चंद्र पूर्बिया, अम्बालाल गमेती सहित कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। सभी ने प्रो. भटनागर का सम्मान कर उनके सफल कार्यकाल की कामना की।कार्यक्रम में विश्वविद्यालय क्रीड़ा मंडल के नवनियुक्त सचिव डॉ. हेमराज चौधरी का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। संगठन अध्यक्ष नारायण लाल सालवी के नेतृत्व में उन्हें भी माला और उपरणा ओढ़ाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। उल्लेखनीय है कि प्रो. दिग्विजय भटनागर और डॉ. हेमराज चौधरी दोनों ने शनिवार को अपने-अपने पदों का कार्यभार ग्रहण किया।समारोह के अंत में संगठन की ओर से आशा व्यक्त की गई कि दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में खेल संस्कृति को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा तथा खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल उपलब्ध कराया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, दोषियों के नाम सार्वजनिक करने और सख्त कार्रवाई की मांग मेडिकल संचालक को जेल भिजवाने की साजिश नाकाम: दुकान में गांजा रख फंसाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 5 गिरफ्तार