24 News Update उदयपुर। वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “सुदर्शन चक्र-2” के तहत बाघपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन साल से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को डिटेन किया है।कार्रवाई वृताधिकारी झाड़ोल विवेक सिंह के सुपरविजन और थानाधिकारी वेलाराम के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने आसूचना और तकनीकी सहयोग के आधार पर आरोपी के संभावित ठिकानों पर निगरानी रखते हुए उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।पुलिस के अनुसार अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, झाड़ोल न्यायालय में लंबित प्रकरण संख्या 453/2019 सरकार बनाम लोकेश मामले में स्थाई वारंटी दीताराम पुत्र धन्ना (26) निवासी ओवरा, थाना बाघपुरा जिला उदयपुर लंबे समय से फरार चल रहा था।बाघपुरा थाना पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस थाना झाड़ोल को सुपुर्द कर दिया। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीमवेलाराम, थानाधिकारी बाघपुराजीवतराम, कांस्टेबलमहेंद्रसिंह, कांस्टेबललोकेश रायकवाल, कांस्टेबल, साइबर सेल उदयपुर Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation घासा थाना पुलिस ने स्थाई वारंटी को दबोचा, एनआई एक्ट मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहा था आरोपी ऑपरेशन “सुदर्शन चक्र-2” : 25 साल और 7 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार