— उदयपुर पुलिस की दबिश, चित्तौड़गढ़ और गुजरात से दबोचे आरोपी 24 News Update उदयपुर। वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “सुदर्शन चक्र-2” के तहत उदयपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना पहाड़ा की टीम ने 25 साल और 7 साल से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई वृताधिकारी ऋषभदेव श्री राजीव राहर के सुपरविजन और थानाधिकारी उम्मेदीलाल के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार आरोपियों की तलाश में लगातार तकनीकी और मुखबिर तंत्र के जरिए निगरानी रखी हुई थी।पुलिस के अनुसार अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, खेरवाड़ा के प्रकरण संख्या 764/1999 राज्य बनाम अशोक व अन्य मामले में 25 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी लाखा पुत्र नाथु निवासी गोराजी को निम्बाहेड़ा, जिला चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार किया गया। आरोपी वर्षों से फरारी काट रहा था और लगातार ठिकाने बदल रहा था।वहीं, एक अन्य कार्रवाई में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, खेरवाड़ा के प्रकरण संख्या 451/2018 राज्य बनाम साबीर व अन्य मामले में 7 साल से फरार स्थाई वारंटी सुरेश पुत्र अनंतराम (40) निवासी दीपाली नगर, ओढव, अहमदाबाद (गुजरात) को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीमउम्मेदीलाल, थानाधिकारी पहाड़ासंजय कुमार, सहायक उपनिरीक्षककृष्णपाल, कांस्टेबलयोगेंद्र सिंह, कांस्टेबलपोपटलाल, कांस्टेबलविरल, कांस्टेबल Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation तीन साल से फरार स्थाई वारंटी डिटेन, बाघपुरा पुलिस की कार्रवाई, झाड़ोल थाना को किया सुपुर्द 4 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, 6 लंबित वारंटों का निस्तारण