24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। बिनोता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिनोता के प्रधानाचार्य/पीईईओ डॉक्टर हीरालाल लुहार ने अधीनस्थ महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बिनोता व राजकीय प्राथमिक विद्यालय भागल प्रथम का सम्बलन अवलोकन किया।शैक्षिक सहशैक्षिक राष्ट्रीय व विद्यार्थियों को मिलने वाली निःशुल्क योजनाएं मिड डे मील, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण एवं नियमित कक्षाओं का संचालन भीषण गर्मी को मध्य नजर रखते हुएं हवा बिजली पानी तथा विद्यालय समय को लेकर जिला कलक्टर डॉ मञ्जू चौधरी द्वारा घोषित विद्यालय समय संचालन के आदेश की अनुपालना करने सहित खाद्यान्न रख रखाव स्वच्छता निर्धारित मीनु अनुसार भोजन का बनना,दूध वितरण व्यवस्था ,अभिलेख संधारण, शिक्षक दैनंदिनी डायरी आदि बिन्दुओं की गहनता से जांच कर व आवश्यक सुझाव सम्बन्धित एमजीजीएस बिनोता के इंचार्ज प्रधानाचार्य जयप्रकाश तिवारी एमडीएम एमडीएम प्रभारी रघुवीरसिंह मीणा भागल के प्रधानाध्यापक बापू लाल मीणा एमडीएम प्रभारी राणसिंह को दिएं।सम्बलन के समय अनिल कुमार ढाका लोकेश कुमार जोशी ललित कुमार परसेंडिया सहित कार्मिक,कुक कम हेल्पर व विद्यार्थी मौजूद रहें।पीईईओ डॉक्टर हीरालाल लुहार ने अभिलेख संधारण सम्बंधी कार्य को समय पर पूरा करने की बात कही।फोटो-राप्रावि भागल प्रथम में एमडीएम का अवलोकन सम्बलन करते हुए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 13 मिनट में 20 लाख की चोरी, तकिए के खोल में भरकर ले गया माल, नकाबपोश CCTV में कैद निम्बाहेड़ा में एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिली रफ्तार