24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। निंबाहेड़ा शहर में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक शातिर नकाबपोश चोर ने महज 13 मिनट में करीब 20 लाख रुपए की चोरी को अंजाम दे दिया। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है। घटना आमलिया बावड़ी रोड स्थित जैन कुशल नगर इलाके की है, जहां ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स व्यवसायी आशीष गर्ग के सूने मकान को निशाना बनाया गया। 9:28 से 9:41 के बीच वारदातप्राप्त जानकारी के अनुसार चोर रात 9:28 बजे मकान की दीवार फांदकर अंदर घुसा। इसके बाद उसने मुख्य गेट का ताला तोड़ा और सीधे कमरों में पहुंच गया। अलमारियों और लॉकर को खंगालते हुए उसने सोने-चांदी के जेवर और नकदी समेट ली। सिर्फ 13 मिनट में पूरी वारदात को अंजाम देकर चोर 9:41 बजे मौके से फरार हो गया। तकिए के खोल में भरकर ले गया मालCCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर नकाब पहने हुए था और खाली हाथ घर में दाखिल हुआ था। घर के अंदर पहुंचकर उसने बेडरूम से तकिए का खोल (पिलो कवर) उठाया और उसी में करीब 5 लाख रुपए नकद और लगभग 15 लाख रुपए के जेवरात भरकर ले गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई गई। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बिनोता में स्वास्थ्य संगोष्ठी एवं चिकित्सकीय सेवा दल का सम्मान पीईईओ ने किया एमजीजीएस बिनोता भागल अधीनस्थ स्कूलों का सम्बलन -अवलोकन