24 News Update जयपुर। राजस्थान में आगामी निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने बुधवार को अपना ‘नगरीय विकास संकल्प पत्र’ जारी कर दिया। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में संकल्प पत्र का विमोचन किया गया। पार्टी ने अगले पांच वर्षों में शहरों के विकास को नई दिशा देने के साथ प्रत्येक वार्ड को विकास की मूल इकाई बनाने का संकल्प जताया है।भाजपा ने कहा कि प्रत्येक निकाय में वार्ड को विकास का आधार मानते हुए शहरों का चहुंमुखी विकास किया जाएगा। पेयजल से प्रभावित निकायों में जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने और घरेलू उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का वादा भी संकल्प पत्र में किया गया है। मुख्यमंत्री बोले- घोषणा नहीं, काम करने का संकल्पमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि भाजपा ने इसे सामान्य घोषणा पत्र के बजाय ‘नगरीय विकास संकल्प पत्र’ नाम दिया है। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र केवल घोषणा करने के लिए होता है, जबकि संकल्प पत्र काम करने के लिए होता है। इसी सोच के साथ सरकार आगामी पांच वर्षों में शहरों के विकास को लेकर राजस्थान की जनता के सामने अपना विजन लेकर आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने विधानसभा में ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ की बात कही थी। उस समय कांग्रेस के एक बड़े नेता ने टिप्पणी की थी कि यह काम उनके काका भी नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि अब वह खुद देख लें कि प्रदेश में ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ कौन से काका जी करवा रहे हैं। मदन राठौड़ बोले- भाजपा जो कहती है, करके दिखाती हैभाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि जनता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गारंटी पर विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने शहरी निकायों के लिए संकल्प पत्र जारी किया है और इसे पूरा करने के लिए भाजपा पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राठौड़ ने कहा कि पिछली सरकारों ने अपने पांच साल के कार्यकाल में जितना काम किया, उससे अधिक काम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दो साल में करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने क्या कहा और क्या किया तथा भाजपा ने क्या वादे किए और उनमें से क्या पूरा किया, इसका आकलन जनता स्वयं कर रही है। 13 सदस्यीय समिति ने 30 दिन में तैयार किया संकल्प पत्रभाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए संकल्प पत्र तैयार करने की प्रक्रिया 2 अगस्त से शुरू की थी। पार्टी ने इसी दिन चुनाव घोषणा पत्र समिति का गठन किया था। समिति में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, राजेंद्र कुमार गहलोत, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता और पूर्व महापौर सौम्या गुर्जर सहित कुल 13 सदस्यों को शामिल किया गया था। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पंचवटी में दिनदहाड़े फायरिंग के 7 घंटे बाद कोटड़ा के जंगलों में पकड़े गए दो आरोपी, भागने की कोशिश में दोनों के पैर टूटे