24 News update उदयपुर। आरटीई के तहत चयनित बच्चों को प्रवेश नहीं देने का आरोप लगाते हुए अभिभावकों ने सेंट्रल एकेडमी स्कूल की शाखा पेरेंट्स प्राइड के खिलाफ नाराजगी जताई है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रशासन दस्तावेज जमा कराने के बाद भी प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर रहा है और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया जा रहा है। इससे बच्चों के भविष्य को लेकर अभिभावक चिंतित हैं।पीड़ित अभिभावकों ने अपनी समस्या लेकर शिवसेना युवा संभाग अध्यक्ष विजय पटेल से संपर्क किया। इसके बाद विजय पटेल शिवसैनिकों के साथ स्कूल पहुंचे और प्रबंधन से वार्ता का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान जिम्मेदार प्रधानाध्यापक ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और वहां से चले गए। विजय पटेल ने स्कूल प्रबंधन को दो दिन का समय देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में आरटीई के तहत चयनित बच्चों को प्रवेश नहीं दिया गया तो स्कूल के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर स्कूल बंद कराने का आंदोलन भी किया जाएगा।अभिभावकों ने बताया कि उन्होंने आरटीई के तहत नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक अपने बच्चों के प्रवेश के लिए आवेदन किया था। स्कूल ने दस्तावेज भी जमा कर लिए, लेकिन इसके बाद प्रवेश नहीं दिया गया। उनका आरोप है कि वे पिछले करीब ढाई महीने से शिक्षा विभाग और स्कूल के चक्कर लगा रहे हैं।अभिभावकों के अनुसार उन्होंने राज्य सरकार के 181 हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है तथा जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय में भी कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उनका आरोप है कि स्कूल की प्राचार्य रीना दवे और एक अन्य शिक्षिका उन्हें बार-बार “फोन करके बुला लेंगे” कहकर टाल रही हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों ने शिवसेना से हस्तक्षेप कर बच्चों का शीघ्र प्रवेश सुनिश्चित कराने की मांग की है। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष युवराज जैन, तेजप्रकाश ओदीच्य, युवा सेना संभाग अध्यक्ष विजय पटेल, पुनीत सिंह, कविता खारवाल, संभाग अध्यक्ष अशोक जैन सहित कई शिवसैनिक मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया साइबर गैंग का एजेंट गिरफ्तार, थाईलैंड में नौकरी का झांसा देकर फतेहनगर के युवक को भेज दिया था म्यांमार राज्य तैराकी प्रतियोगिता में सेंट एंथोनीज़ के सिर्जन सिंह का जलवा, 4 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयनित