24 News Update उदयपुर। सज्जनगढ़ अभ्यारण से सटे मस्तान पिया क्षेत्र की मस्तान बाबा बस्ती और भीलू राणा कॉलोनी में पैंथर की गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते एक सप्ताह से लगातार पैंथर के मूवमेंट से क्षेत्रवासियों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले पैंथर ने कॉलोनी में एक घर से पालतू कुत्ते को शिकार बना लिया था। इसके बाद तीन दिन पूर्व आधी रात के बाद पैंथर को कॉलोनी में घूमते हुए देखा गया। ताजा घटना में गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब 2:30 बजे पैंथर को कॉलोनी में स्थित सेवानिवृत्त हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड कर्मचारियों के आवास के बाहर बैठे हुए देखा गया, जिससे लोग घरों में कैद होकर रह गए। घटना की सूचना मिलने पर एडवोकेट सज्जाद हुसैन ने वन्यजीव प्रेमी हरीश पालीवाल को जानकारी दी। पालीवाल ने वन विभाग से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों के संपर्क नंबर उपलब्ध कराए और शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। हालांकि, तीन दिन बीतने के बावजूद वन विभाग की ओर से न तो मौके पर कोई अधिकारी पहुंचा और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई। लगातार पैंथर की मौजूदगी के चलते कॉलोनी में रहने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में भय व्याप्त है। शाम ढलते ही लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। गौरतलब है कि मस्तान पिया क्षेत्र की ये कॉलोनियां सीधे सज्जनगढ़ अभ्यारण से लगी पहाड़ी के नीचे बसी हुई हैं, जहां से वन्यजीवों का आबादी क्षेत्र में आना आम बात हो गई है। स्थानीय निवासियों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और पैंथर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने की मांग की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation देईमाता विद्यालय में निर्धन विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्वेटर वितरण वैश्विक कलाकारों के साथ वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूज़िक फ़ेस्टिवल 2026 का दूसरा दिन रहा खास