24 News Update उदयपुर। उदयपुर। उदयपुर के हाथीपोल थाना क्षेत्र में पंचवटी स्थित एक पान के केबिन में हुई करीब 5 लाख रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और वारदात में प्रयुक्त पावर बाइक भी जब्त कर ली गई है। पूछताछ में आरोपियों ने शहर में कुल 9 अलग-अलग चोरी की वारदातें करने की बात स्वीकार की है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में चलाए जा रहे संपत्ति संबंधी अपराधों पर विशेष अभियान के तहत की गई। मामले की जांच एएसपी उमेश ओझा और वृताधिकारी वृत पश्चिम राजेश यादव के सुपरविजन में की गई। वहीं थाना हाथीपोल पुलिस की टीम में थानाधिकारी श्रीमती राजु देवी राज के निर्देशन में सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र के आधार पर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया। चोरी की वारदात कैसे हुईप्रार्थी करण सिंह निवासी बड़ी, उदयपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पंचवटी स्थित उनके “आशापुरा पान के केबिन” के ताले तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने सिगरेट, गुटखा, तंबाकू और नकदी समेत करीब 5 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद हाथीपोल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी जांच के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसके आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान कर उन्हें डिटेन किया गया। जांच में सामने आया पूरा गिरोहपुलिस पूछताछ में सामने आया कि इस गिरोह के सदस्य भेरूलाल मीणा, प्रकाश मीणा और अनिल खराड़ी हैं। तीनों आरोपी मिलकर वारदात को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं—भेरूलाल मीणा पुत्र प्रदीप मीणा, उम्र 21 वर्ष, निवासी पलोदड़ा, थाना जावर माईंस, जिला सलूम्बर, प्रकाश मीणा पुत्र सोमा मीणा, उम्र 23 वर्ष, निवासी पलोदड़ा, थाना जावर माईंस, जिला सलूम्बर, अनिल खराड़ी पुत्र मन्नालाल मीणा, उम्र 22 वर्ष, निवासी लराठी, थाना खेरवाड़ा, जिला उदयपुर दिन में नौकरी, रात में चोरी की रेकीपूछताछ में खुलासा हुआ कि तीनों आरोपी दिन में रेस्टोरेंट में काम करते थे और शाम के समय बाइक से शहर में घूमकर पान के केबिनों की रेकी करते थे। वे ग्राहकों की तरह केबिन पर जाकर सिगरेट-गुटखा खरीदने के बहाने अंदर रखे सामान का निरीक्षण करते थे। रात के समय ये आरोपी बैटरी चालित कटर मशीन और लोहे की आरी की मदद से केबिनों के ताले तोड़कर चोरी करते थे। चोरी का सामान बोरे और बैग में भरकर अपनी पावर बाइक से फरार हो जाते थे। उदयपुर में 9 वारदातों का कबूलनामापुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने उदयपुर शहर में अब तक कुल 9 चोरी की वारदातें की हैं। इनमें कई प्रमुख इलाके शामिल हैं— माली कॉलोनी, परशुराम चौराहा, सबसिटी सेंटर, सवीना, खेडा सर्कल, शोभागपुरा, मधुबन क्षेत्र, इन सभी स्थानों पर पान के केबिनों और छोटे दुकानों को निशाना बनाया गया। चोरी का मकसदपुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मौज-मस्ती और पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। किराए के मकान में रहकर तीनों शहर में अलग-अलग जगह काम भी करते थे। पुलिस टीम की कार्रवाईइस पूरी कार्रवाई में थाना हाथीपोल पुलिस की टीम सक्रिय रही, जिसमें 1. थानाधिकारी श्रीमती राजु देवी राज2. सउनि शंभुसिंह सउनि, 3. जितेन्द्र सिंह सउनि, 4. मनोज कुमार सउनि , 5. शैलेष कुमार कानि., 6. कैलाश रेबारी कानि., 7. भवानी शंकर कानि.8. लोकेश रायकवाल कानि (साइबर सेल) Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation न्यूरो मेडसेफ-एन टूल को मिला भारत सरकार का कॉपीराइट, उदयपुर के वैज्ञानिक शोध को राष्ट्रीय सम्मान मुख्य धारा से जुड़ेंगे सूरत से रेस्क्यू किए गए बाल श्रमिक, एसपी पहुंची किशोर सुधार गृह, बच्चे परिजनों को सुपुर्द