24 News Update जहाजपुर. जहाजपुर नगर में प्रस्तावित उपजिला चिकित्सालय भवन के निर्माण स्थल को लेकर विरोध तेज हो गया है। बुधवार को जहाजपुर नगर के नागरिकों ने उपखंड अधिकारी छत्रपाल सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर नए अस्पताल भवन का निर्माण वर्तमान अस्पताल परिसर में ही कराने तथा रिक्त पदों पर चिकित्सकों की नियुक्ति करने की मांग की।ज्ञापन में बताया गया कि नगर पालिका क्षेत्र में स्थित वर्तमान अस्पताल भवन करीब 60 वर्षों से पर्याप्त भूमि पर संचालित हो रहा है तथा परिसर में अभी भी पर्याप्त खाली भूमि उपलब्ध है। यह स्थान नगरवासियों सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए भी सुगम एवं सुविधाजनक है।नागरिकों ने आरोप लगाया कि 48 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित नए उपजिला चिकित्सालय भवन का निर्माण नगर से लगभग चार किलोमीटर दूर किया जाना प्रस्तावित है। यह भूमि नागदी बांध के भराव क्षेत्र में स्थित बताई गई है, जहां पहाड़ियों से आने वाला वर्षाजल भी होकर गुजरता है। ऐसे में अस्पताल निर्माण से बांध के जलभराव क्षेत्र और जल आवक प्रभावित होने की आशंका है। साथ ही भविष्य में अस्पताल से निकलने वाला मेडिकल वेस्ट भी जल स्रोत को प्रदूषित कर सकता है, जिससे नागदी बांध की शुद्धता और पवित्रता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि विकास कार्यों के नाम पर नगर के कई जल स्रोतों का अस्तित्व पहले ही प्रभावित हो चुका है और वर्तमान में नागदी बांध ही प्रमुख जलाशय के रूप में बचा हुआ है। इसके संरक्षण को देखते हुए अस्पताल भवन का निर्माण अन्यत्र नहीं किया जाना चाहिए।नागरिकों ने यह भी बताया कि वर्तमान चिकित्सालय में कई चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ के पद रिक्त हैं, जिसके कारण मरीजों को उपचार के लिए बाहर जाना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि प्रस्तावित भवन निर्माण को निरस्त कर वर्तमान अस्पताल परिसर में ही नया भवन बनाया जाए तथा रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्तियां की जाएं। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि सात दिनों के भीतर मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो जहाजपुरवासी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शिकायत लेकर पहुंचे किसान को SHO ने दिया गालियों का महा—प्रसाद, VIDEO वायरल होते ही SP ने किया लाइन हाजिर 10 साल पुराने 9.77 लाख रुपये के चेक अनादरण मामले में आरोपी बरी