विधायक कृपलानी की उपस्थिति में निकली तिरंगा यात्रा कविता पारख24 News Update निम्बाहेड़ा/छोटीसादड़ी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत के वीर सैनिकों के द्वारा की गई एयर स्ट्राइक श्ऑपरेशन सिन्दूर के सफल होने पर अभियान के समर्थन में प्रदेशभर में तिरंगा यात्रा निकाल कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार देर सांय निम्बाहेड़ा विधानसभा के छोटीसादड़ी उपखंड मुख्यालय पर पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी की विशेष उपस्थिति में तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा के आरम्भ में विधायक कृपलानी सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने गांधी चौराहा पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सूत की माला पहनकर श्रद्धा के साथ नमन किया, तत्पश्चात तिरंगा यात्रा गांधी चौराहा से आरम्भ होकर प्रताप चौक, सदर बाजार, हिन्दू धर्मशाला, पाटीदार चौक से पुनरू गांधी चौराहा होते हुए महाराणा प्रताप बस स्टैण्ड पर वीर शिरोमणि मेवाड़ रत्न महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ सम्पन्न हुई।यहां विधायक कृपलानी ने तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ आमजन एवं प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विधायक कृपलानी ने कहा कि पहलगाम में माताओं, बहनों के माथे का सिंदूर मिटाने का दुस्साहस करने वाले आतंकियों को मिट्टी में मिलाने के लिए देश की तीनों सेनाओं के सैनिकों द्वारा की गई एयर स्ट्राइक को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों के सामूहिक संकल्प के प्रतीक इस अभियान को ऑपरेशन सिन्दूर्य नाम दिया। यह अभियान नए भारत की अदम्य शक्ति, अटूट संकल्प और मातृशक्ति की रक्षा के प्रति अपने दृढ़ निश्चय को दर्शाता है।तिरंगा यात्रा के दौरान प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत, चित्तौडग़ढ़ जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, छोटीसादड़ी नगर मण्डल अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष विक्रम कुमावत, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष लोकेश धाकड़, वरिष्ठ नेता विष्णुलाल पाटीदार, शांतिलाल मेनारिया, मनोहर पारिक, कांतिलाल दक, प्रहलाद राय साहू, गुणवंत लाल चौरडिय़ा, रतन सिंह राजपूत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुर्जर, रमेश गोपावत, अजित गुग्गड़, अरविंद साहू, राजमल पाटीदार, सुभाष पाटीदार, प्रकाश कुमावत, प्रमोद कोठारी आदि सहित तिरंगा यात्रा में नगर एवं क्षेत्रवासियों के साथ समस्त विभागों के प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आत्मबोध के साथ-साथ शत्रु बोध भी करना होगा – डॉ अन्नाराम शर्मा भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस पर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने स्व.राजीव गांधी जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन व श्रद्धासुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि