24 News Update स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई स्ट्राइक का इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 पर कोई असर नहीं पड़ेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्पष्ट किया है कि टूर्नामेंट अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार जारी रहेगा।फाइनल 25 मई को कोलकाता मेंBCCI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। फिलहाल टूर्नामेंट के 56 मैच हो चुके हैं, जबकि 18 मैच अभी बाकी हैं। सीजन का पहला मैच 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कोलकाता में खेला गया था।आज KKR और CSK की टक्करआज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की टीमें आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट में कुल 74 मैच खेले जाने हैं और फाइनल मुकाबला 25 मई को होगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation DC vs LSG Today Match: आज होगी दिल्ली और लखनऊ के बीच जोरदार भिड़ंत, देखिये क्या होगी प्लेइंग इलेवन विराट कोहली ने कहा अलविदा टेस्ट क्रिकेट को: 123 मैचों में 30 शतक और शानदार कप्तानी का सफर