24 News Update शाहपुरा, गांधी निर्वाण दिवस (शहीद दिवस) के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय बालाजी जी की छतरी, शाहपुरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर कुमावत एवं नगर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश सेन के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी जी का सम्पूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और मानवता को समर्पित रहा। बापू द्वारा दिखाया गया मार्ग आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से गांधी जी के विचारों को आत्मसात कर उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस व नगर कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मानक घुसर रामप्रसाद धाकड़ भीम वैष्णव अनिल पौंड्रिक जगदीश घुसर पूर्व पार्षद शंकर खटीक नाथु कोली भेरू लाल खटीक नगर महामंत्री ओम सिंधी नगर उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा पप्पू जैन ब्लॉक अध्यक्ष सेवादल अध्यक्ष जयंत जीनगर पार्षद प्रत्याशी रविदत्त पुंडरीक यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव चिकित्सा प्रकोष्ठ अतुल त्रिपाठी विधानसभा उपाध्यक्ष रामसिंह मीणा विक्की खान पुष्पेंद्र सिंह चौहान अमजद खान समीर खान मुन्ना कायमखानी बबलू खान दाऊद खान नजीर खान आबिद खान कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर राष्ट्रपिता के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा सामाजिक समरसता, शांति और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित विकसित भारत गारंटी फ़ॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण वीबी राम जी बिल 2025 के विरोध में मनरेगा बचाओ के तहत कांग्रेस का धरना प्रदर्शन राज्याश गांव महात्मा गांधी शाहिद दिवस मनाया,महात्मा गांधी के अहिंसा परमो धर्म के संदेश एवं जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला एवं उनके गुणों को अपनाने का संदेश दिया